Move to Jagran APP

जम्मू कश्मीर में पंचायतों में होंगी खेल गतिविधियां भीं

राज्य ब्यूरो श्रीनगर जम्मू कश्मीर में गांव की ओर के तीसरे चरण में प्रत्येक पंचायत में खे

By JagranEdited By: Published: Sun, 13 Sep 2020 02:04 AM (IST)Updated: Sun, 13 Sep 2020 05:08 AM (IST)
जम्मू कश्मीर में पंचायतों में  होंगी खेल गतिविधियां भीं
जम्मू कश्मीर में पंचायतों में होंगी खेल गतिविधियां भीं

राज्य ब्यूरो, श्रीनगर : जम्मू कश्मीर में 'गांव की ओर' के तीसरे चरण में प्रत्येक पंचायत में खेल गतिविधियों का भी आयोजन होगा। प्रत्येक पंचायत को 20-20 हजार खेल सामग्री खरीदने के लिए जारी कर दिए हैं। यह जानकारी युवा सेवा एवं खेल मामलों के सचिव सरमद हफीज ने शनिवार को विभाग के जन अभियान के शुभारंभ पर दी।

loksabha election banner

गांव की ओर का तीसरा चरण दो अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक चलेगा। इससे पूर्व प्रदेश सरकार तीन सप्ताह का जन अभियान चला रहा है।

हफीज ने कहा कि युवा सेवा एवं खेल विभाग भी जन अभियान में पूरी तरह से लिप्त है। प्रदेश की सभी पंचायतों में विभिन्न खेल गतिविधियां होंगी। प्रमुख राजपत्रित व अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी प्रत्येक पंचायत में जाकर लोगों की समस्याओं को सुन यथासंभव उन्हें मौके पर ही हल करने का प्रयास करेंगे। 'गांव की ओर' से पूर्व 21 दिन का जन अभियान चलाया जा रहा। सभी जिला उपायुक्त, ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारी व अन्य विभागों के अधिकारी विभिन्न गांवों, तहसील व ब्लॉक मुख्यालयों का दौरा कर लोगों को सामाजिक कल्याण की विभिन्न योजनाओं से अवगत कराने के अलावा प्रत्येक पंचायत में विकास कार्याें का जायजा लेंगे। जन अभियान के दौरान जन सुनवाई, उन्नत ग्राम व अधिकार अभियान होगा जिसमें विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी चिन्हित किए जा रहे हैं। जनसमस्याओं को हल करने का प्रयास किया जाएगा।

युवा सेवा एवं खेल विभाग जन अभियान के दौरान विभिन्न पंचायतों में मैदानों को चिन्हित करते हुए मरम्मत का काम करने क अलावा आवश्यक खेल ढांचा जुटाया जाएगा। हमने युवा सेवा एवं खेल विभाग के अधिकारियों व कर्मियों को अभियान को कामयाब बनाने और खेल गतिविधियों का कैलेंडर भी तैयार करने को कहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.