विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जम्मू-कश्मीर: सोपोर में हथियारों का जखीरा बरामद, AK-47, 3 IED, ग्रेनेड लॉन्चर भी मिले; नीले ड्रम में छिपाकर रखे थे

Published: Sat, 10 Oct 2026 06:18 PM (GMT+05:30)

सुरक्षाबलों ने सोपोर के मकाम चेरहार जंगल से हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद किया है, जिसमें दो एसाल्ट राइफलें, 11 ...और पढ़ें

सोपोर के जंगल में सुरक्षाबलों ने बरामद किया हथियारों का बड़ा जखीरा। फोटो- PTI

सोपोर के जंगल में सुरक्षाबलों ने बरामद किया हथियारों का बड़ा जखीरा। फोटो- PTI

HighLights

  1. सोपोर के मकाम चेरहार जंगल से हथियारों का जखीरा बरामद।

  2. दो एसाल्ट राइफलें, 11 ग्रेनेड और तीन आइइडी मिलीं।

  3. सुरक्षाबलों ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

राज्य ब्यूरो, श्रीनगर। सुरक्षाबलों ने उत्तरी कश्मीर में अपने आतंकरोधी अभियान को जारी रखते हुए शनिवार को सोपोर के साथ सटे मकाम चेरहार जंगल में आतंकियों द्वारा छिपाकर रखे गए हथियारों का एक बड़ा जखीरा बरामद किया है। इसमें एक मल्टिग्रेनेड लांचर और तीन आइइडी भी हैं। यहां यह बताना भी असंगत नहीं होगा कि सात अक्टूबर को हंदवाड़ा के नागदानार जंगल में भी सुरक्षाबलों ने एक आतंकी ठिकाने से हथियारोंं का एक बड़ा जखीरा बरामद किया था।

जानकारी के अनुसार, पुलिस ने मुखबिरों से मिली सूचना के आधार पर सेना और सीआरपीएफ के जवानों के साथ मिलकर बोम्मई के ऊपरी भाग में मकान चेरहार जंगल मंं तलाशी अभियान चलाया।

इस दौरान एक बड़े पत्थर के नीचे छिपाया गया नीले रंग का ड्रम और एक बैग मिला। संदिग्ध विस्फोटकों की जांच के लिए बम निरोधक दस्ते को मौके पर बुलाया गया।

तीन आइईडी, आठ डेटोनेटर और दो टाइमर बरामद

तलाशी में एक AK-47 और एक एक-76 राइफल, सात मैगजीन, चार पिस्तौल, एक मल्टी ग्रेनेड लांचर (एमजीएल) के साथ पांच राउंड, 11 हैंड ग्रेनेड, रिमोट कंट्रोल सहित तीन इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आइइउी), आठ डेटोनेटर और दो टाइमर बरामद हुए। इसके अलावा तार, बैटरी सेल, प्राइमा कार्ड, एक वाई-एसएमएस सेट और अन्य साजो सामान मिला।

संबधित पुलिस अधिकारियों ने चेरहार के जंगल में हथियारों के जखीरे की बरामदगी की पुष्टि करते हुए बताया कि इस सिलसिले में बोम्मई पुलिस स्टेशन में एक यूएपीए , आर्म्स एक्ट और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। हथियारों को चेरहार में तक पहुंचाने और इस क्षेत्र में सक्रिय आंतंकियों को पकड़ने के लिए एक व्यापक अभियान चलाया गया है।

हंदवाड़ा में भी हुई थी बड़ी बरामदगी

इससे पहले 7 अक्टूबर को हंदवाड़ा के नागदा नार वन क्षेत्र में पुलिस, सेना और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने एक पुराने आतंकी ठिकाने से एके-47 राइफल, तीन ग्रेनेड, 857 एके कारतूस, 192 पिका कारतूस, आठ एके मैगजीन, एक साइलेंसर और पिस्तौल के 83 कारतूस बरामद किए थे।