राष्ट्रविरोधी सामग्री अपलोड करने पर शिक्षा विभाग का अधिकारी गिरफ्तार
राज्य ब्यूरो श्रीनगर सोशल मीडिया पर राष्ट्रविरोधी और जिहादी सामग्री अपलोड कर आम लोगों
By JagranEdited By: Published: Sat, 04 Jul 2020 08:57 AM (IST)Updated: Sat, 04 Jul 2020 08:57 AM (IST)
राज्य ब्यूरो, श्रीनगर : सोशल मीडिया पर राष्ट्रविरोधी और जिहादी सामग्री अपलोड कर आम लोगों को भड़काने के आरोप में पुलिस ने शिक्षा विभाग के एक अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित उत्तरी कश्मीर के सोपोर का रहने वाला है।
जम्मू कश्मीर पुलिस साइबर सेल के प्रभारी एसपी ताहिर अशरफ ने बताया कि सोशल मीडिया ट्विटर, फेसबुक और एक अन्य एप पर एक व्यक्ति को चिन्हित किया गया। वह जिस तरह दुष्प्रचार कर रहा था, अत्यंत निदनीय और खतरनाक था। उसकी पहचान ताहिर नजीर शाला निवासी सोपोर के रूप में हुई है। उसने सोशल मीडिया के जरिए कई फर्जी खबरें भी फैलायी हैं। सभी आवश्यक सुबूत जमा करने के बाद उसे पकड़ा गया है। उसे सोपोर पुलिस के हवाले किया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें