Move to Jagran APP

कश्मीर में कार्यकर्ताओं में जोश भर कर लौटे शिवराज

????? ???????? ????? ?? ????? ??? ????? ????? ?? ????? ??????? ??? ???? ???? ?? ????? ???? ??? ???? ??? ??? ?????? ?? ????? ?? ?????? ?? ????? ?????? ?? ?? ???? ????? ???????? ?? ???? ??? ???? ?????? ?? ????? ??????????? ?????? ???? ????? ?? ???? ??? ?????? ?? ??????? ?????? ?? ???? ???? ?? ??? ??????? ??????

By JagranEdited By: Published: Mon, 29 Jul 2019 03:03 AM (IST)Updated: Wed, 31 Jul 2019 06:37 AM (IST)
कश्मीर में कार्यकर्ताओं में जोश भर कर लौटे शिवराज
कश्मीर में कार्यकर्ताओं में जोश भर कर लौटे शिवराज

राज्य ब्यूरो, जम्मू : आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा राज्य के तीनों संभागों में अपने आधार को मजबूत करने में जुटी हुई है। पार्टी ने जम्मू और लद्दाख के अलावा कश्मीर पर भी अपना ध्यान केंद्रित कर रखा है। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इस कड़ी में पार्टी के सदस्यता अभियान को शुरू करने के लिए श्रीनगर पहुंचे थे। उन्होंने कार्यकर्ताओं का मनोबल ऊंचा करते हुए कहा कि जम्मू कश्मीर में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी। पार्टी हर एक का विश्वास जीतेगी। शिवराज सिंह रविवार को गुजरात के सूरत चले गए।

loksabha election banner

श्रीनगर में जम्मू और लद्दाख के अलावा कश्मीर के विभिन्न इलाकों से आए कार्यकर्ताओं को देख कर शिवराज सिंह काफी उत्साहित हुए थे। इस समय भाजपा का सदस्यता अभियान तेजी के साथ चल रहा है। पार्टी ने जम्मू कश्मीर में सदस्यता अभियान के जरिए 17 लाख लोगों को साथ जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया है। पार्टी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर इस अभियान को अधिक बल दे रही है।

पार्टी के प्रदेश प्रधान रविद्र रैना ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान का दौरा सफल रहा है। पार्टी कार्यकर्ताओं में सदस्यता अभियान को लेकर उत्साह है। हर वर्ग से हमें सहयोग मिल रहा है। जम्मू कश्मीर में अगली सरकार भाजपा ही बनाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.