यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Terror Attack in Baramulla: चुनाव से पहले बड़ी कामयाबी, बारामूला में 3 दहशतगर्द ढेर; ऑपरेशन जारी
Terror Attack in Baramulla जम्मू-कश्मीर के बारामूला में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच चल रही मुठभेड़ में तीन आतंकियों के ...और पढ़ें

HighLights
- आतंकियों ने सुरक्षाबलों के तलाशी दल पर की थी गोलीबारी।
- पट्टन इलाके के चक टपर में तलाशी अभियान जारी।
जागरण संवाददाता, श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के बारामूला में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच चल रही मुठभेड़ में तीन आतंकियों के मारे जाने की सूचना है। मिली जानकारी के अनुसार सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है। शुक्रवार देर रात उत्तरी कश्मीर जिले के पट्टन इलाके के चक टपर में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया गया था।
इलाके में ऑपरेशन जारी
जम्मू-कश्मीर पुलिस के अनुसार आतंकियों द्वारा सुरक्षाबलों के एक तलाशी दल पर गोलीबारी करने के बाद अभियान मुठभेड़ में बदल गया, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने जवाबी भी कार्रवाई की जिसमें तीन आतंकी मारे गए। आतंकी की पहचान और उसके समूह का पता लगाया जा रहा है फिलहाल इलाके में ऑपरेशन जारी है।
यह भी पढ़ें- Jammu Terror Attack: पीएम मोदी की जनसभा से कुछ घंटे पहले किश्तवाड़ में आतंकियों से मुठभेड़, 2 जवान बलिदान; दो घायल
किश्तवाड़ में दो जवान बलिदान
बीते शुक्रवार किश्तवाड़ में भी आतंकियों और सुरक्षाबलों में मुठभेड़ हुई थी। जिसमें सेना के दो जवान बलिदान हो गए थे। किश्तवाड़ में जिस जगह पर हमला हुआ वहां से 20 किमी दूर प्रधानमंत्री मोदी ने जनसभा को संबोधित करने वाले हैं। पीएम की जनसभा के कुछ घंटे पहले हुए हमले के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं।
