तलाशी अभियान के दौरान भड़की हिंसा, तीन घायल
संवाद सहयोगी, श्रीनगर : दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के अरीगाम इलाके में सुरक्षाबलों ने तलाशी अ
By JagranEdited By: Published: Fri, 31 Aug 2018 09:53 PM (IST)Updated: Fri, 31 Aug 2018 09:53 PM (IST)
संवाद सहयोगी, श्रीनगर : दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के अरीगाम इलाके में सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान भड़की हिंसा में तीन प्रदर्शनकारी घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार दोपहर करीब 2.40 बजे सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान चलाया। इसी बीच लोग सड़कों पर उतर आए और नारेबाजी करते हुए सुरक्षाबलों के अभियान में बाधा डालने की कोशिश की। सुरक्षाबलों ने जब उन्हें रोकने की कोशिश की तो प्रदर्शनकारियों ने पथराव शुरू कर दिया। सुरक्षाबलों ने उन्हें खदेड़ने के लिए आंसू गैस के गोले दागे, जिससे तीन प्रदर्शनकारी घायल हो गए। क्षेत्र में स्थिति तनावपूर्ण, लेकिन नियंत्रण में है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें