विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जम्मू-कश्मीर में सरथल पर्यटक स्थल पर खराब हैंडपंप से बढ़ी परेशानी, लाखों के खर्च के बाद भी लोगों को नहीं मिल रहा पानी

Published: Wed, 19 Aug 2026 03:57 PM (IST)

पर्यटक स्थल सरथल में लाखों रुपये खर्च कर लगाया गया हैंडपंप लंबे समय से खराब पड़ा है, जिससे स्थानीय लोगों ...और पढ़ें

जम्मू-कश्मीर में सरथल पर्यटक स्थल पर खराब हैंडपंप से बढ़ी परेशानी (फाइल फोटो)

जम्मू-कश्मीर में सरथल पर्यटक स्थल पर खराब हैंडपंप से बढ़ी परेशानी (फाइल फोटो)

HighLights

  1. सरथल पर्यटक स्थल पर हैंडपंप लंबे समय से खराब

  2. लाखों रुपये खर्च के बावजूद पीने के पानी की किल्लत

  3. स्थानीय लोगों ने तत्काल मरम्मत और जांच की मांग की

जागरण संवाददाता, कठुआ। बनी तहसील के अंतर्गत आने वाले प्रसिद्ध पर्यटक स्थल सरथल में लोगों की सुविधा के लिए लगाया गया हैंडपंप लंबे समय से खराब पड़ा है। हैंडपंप के निर्माण के समय स्थानीय लोगों और पर्यटकों में खुशी थी कि यहां आने वाले लोगों को पीने के लिए स्वच्छ पानी उपलब्ध होगा, लेकिन कुछ ही दिनों बाद हैंडपंप खराब हो गया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि हैंडपंप के निर्माण पर लाखों रुपये खर्च किए गए, लेकिन इसके खराब होने के बाद लोगों को इसका कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है। पर्यटक स्थल पर पहुंचने वाले लोग हैंडपंप को देखकर पानी मिलने की उम्मीद करते हैं, लेकिन उसे चलाने पर पानी नहीं निकलता। इसके चलते लोगों को पीने के पानी के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय निवासी मुकेश कुमार, दिलीप कुमार और सुशील कुमार सहित अन्य लोगों ने इस स्थिति पर रोष जताते हुए कहा कि सरकारी धन खर्च करने के बावजूद यदि कुछ ही समय में हैंडपंप खराब होकर बंद हो जाए तो यह संबंधित विभाग और निर्माण एजेंसी की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है।

उन्होंने मांग की कि हैंडपंप की जल्द मरम्मत कर इसे दोबारा चालू किया जाए तथा इसकी गुणवत्ता की भी जांच की जाए। लोगों ने कहा कि सरथल एक महत्वपूर्ण पर्यटक स्थल है, जहां बाहर से भी काफी संख्या में लोग पहुंचते हैं। ऐसे में यहां पीने के पानी की उचित व्यवस्था होना जरूरी है।