Move to Jagran APP

Congress: श्रीनगर में राहुल-प्रियंका की मस्ती, देखिए 'शीन जंग' से लेकर डल लेक के किनारे वॉक तक की खास वीडियो

Rahul-Priyanka in Kashmir राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने कश्मीर में मस्ती भरे पलों का आनंद लिया। बर्फ में फंसी कार को धकेलने में मदद के लिए हाथ बढ़ाने से लेकर मंदिर में मत्था टेकने तक राहुल और प्रियंका ने कुछ इस तरह घाटी में अपना समय बिताया।

By Jagran NewsEdited By: Swati SinghPublished: Tue, 31 Jan 2023 04:06 PM (IST)Updated: Tue, 31 Jan 2023 04:06 PM (IST)
Congress: श्रीनगर में राहुल-प्रियंका की मस्ती, देखिए 'शीन जंग' से लेकर डल लेक के किनारे वॉक तक की खास वीडियो
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने कश्मीर में मस्ती भरे पलों का आनंद लिया

श्रीनगर, पीटीआई। भारत जोड़ो यात्रा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के अलग-अलग रंग देखने को मिले। तमिलनाडु से लेकर कश्मीर तक राहुल गांधी ने पैदल यात्रा करके जनता को उनके बीच जाकर जाना और समझा। इसी बीच, जब वह कश्मीर पहुंचे, तो ऐसा लगा मानो वह अपने घर पहुंच गए हों। जम्मू-कश्मीर में भारत जोड़ो यात्रा और राहुल गांधी की सुरक्षा को लेकर लगातार सवाल उठते रहे, लेकिन इन सभी सवालों के बीच, अंत में राहुल गांधी जम्मू-कश्मीर गए और वहां पर भाई-बहन की जोड़ी ने आम लोगों की तरह ही अपना दिन खत्म किया।

loksabha election banner

यह भी पढ़ें Jammu: मौसम में सुधार के साथ ही घाटी में हवाई यातायात बहाल, जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग दूसरे दिन भी बंद

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने कश्मीर में मस्ती भरे पलों का आनंद लिया। 'शीन-जंग', गर्मजोशी से गले मिलना और बर्फ में फंसी कार को धकेलने में मदद के लिए हाथ बढ़ाने से लेकर मंदिर में मत्था टेकने तक, राहुल और प्रियंका ने कुछ इस तरह घाटी में अपना समय बिताया। भारत जोड़ो यात्रा के समापन के बाद यहां डल झील के किनारे राहुल गांधी टहलते भी नजर आए।

पांच महीने लगातार राहुल गांधी ने 4000 किलोमीटर से अधिक की यात्रा की, खास बात ये है कि इसमें अधिकतर वह पैदल चले। इस लम्बी यात्रा का समापन जम्मू-कश्मीर में हुआ और उसके बाद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी श्रीनगर में स्नो फाइट करते नजर आए। कांग्रेस ने अपने यूट्यूब पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें राहुल और प्रियंका के कश्मीर में बेहतरीन समय को कैद किया गया है।

डल लेक के किनारे राहुल-प्रियंका की वॉक

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी एक आम नागरिक की तरह ही प्रसिद्ध डल झील के किनारे टहलते नजर आए। राहुल गांधी ने लोगों से इस दौरान मुलाकात की। पीले रंग की जैकेट और उनी टोपी लगाए राहुल लोगों से मिलते हुए झील के किनारे चहलकदमी करते नजर आए। उनके साथ प्रियंका गांधी भी काले रंग की जैकेट पहनकर भाई के कदम से कदम मिला रही थी। कांग्रेस की ओर से साझा किए गए वीडियो में दिख रहा है, कैसे लोग राहुल से गले मिलने के लिए आ रहे हैं।

इस दौरान गांधी परिवार के सदस्यों को देखने के लिए उत्साहित भीड़ को राहुल और प्रियंका ने अभिनंदन भी किया। इसके साथ ही दोनों को वहां से गुजरने वाले लोगों के साथ बातचीत करते देखा जा सकता है। उन्होंने झील की तस्वीरें भी लीं, जो इस वक्त कड़ाके की ठंड में जमने लगी है।

यह भी पढ़ें Jammu and Kashmir: राहुल-प्रियंका गांधी ने माता खीर भवानी मंदिर में टेका मत्था, देखिए तस्वीरें

जब राहुल गांधी ने लगाया कार को धक्का

कांग्रेस की ओर से साझा किए गए वीडियो में देख सकते हैं कि राहुल ने डल झील की यात्रा के दौरान एक कार को धक्का भी लगाया। बर्फ के चलते एक आम नागरिक की कार वहां फंस गई थी, तब कई लोगों ने कार को धक्का लगाया, इसमें से एक राहुल गांधी भी थे। इसी दौरान एक व्यक्ति राहुल गांधी से गले मिलने के लिए भी सामने आया। ये पल काफी खास था, एक आदमी ने राहुल गांधी को वहां से गुजरते देखा तो उन्हें गले लगाने के लिए सामने आ गया।

बता दें कि, जब राहुल और प्रियंका टहल रहे थे, उसी दौरान एक स्थानीय व्यक्ति ने अपनी कार रोकी और गांधी से हाथ मिलाने और गले लगाने का अनुरोध किया। राहुल गांधी ने सुरक्षा व्यवस्था को दरकिनार कर उस व्यक्ति से गर्मजोशी से हाथ मिलाया और उसे गले लगाया।

राहुल-प्रियंका की 'शीन-जंग'

कश्मीरी में बर्फ को शीन कहते हैं और खेलते हुए एक-दूसरे पर बर्फ फेंकने-मारने को शीन जंग कहते हैं।। श्रीनगर में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी बर्फ की सफेद चादर में स्नो फाइट करते नजर आए। कभी राहुल अपनी बहन को बर्फ का गोला मारते नजर आए, तो वहीं प्रियंका भी इस फाइट में पीछे नहीं रही। प्रियंका और राहुल की इस 'शीन-जंग' को देखकर लोगों को अपने बचपन के दिन जरूर याद आ गए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.