बिग बॉस फेम काजी तौकीर का कश्मीर में बढ़ा क्रेज, श्रीनगर में बनी विशाल पेंटिंग वायरल; सेल्फी लेने उमड़ रहे लोग
बिग बॉस में धमाकेदार वापसी के बाद काजी तौकीर घाटी में खूब ट्रेंड कर रहे हैं। श्रीनगर में अमर सिंह ...और पढ़ें

बिग बॉस के बाद घाटी में बढ़ी काजी तौकीर की लोकप्रियता। (फोटो- इंटरनेट मीडिया)
HighLights
काजी तौकीर बिग बॉस में वापसी के बाद घाटी में ट्रेंड कर रहे।
श्रीनगर में काजी की पेंटिंग बनी आकर्षण का केंद्र।
स्थानीय कलाकारों ने काजी के सफर का जश्न मनाने को बनाई कलाकृति।
जागरण संवाददाता, श्रीनगर। बिग बॉस में अपनी अटपटी और मजेदार हरकतों से लोगों का ध्यान खींचने वाले काजी तौकीर इन दिनों इंटरनेट पर छाए हुए हैं। घाटी में भी उनकी लोकप्रियता देखने को मिल रही है। श्रीनगर के अमर सिंह कॉलेज के सामने सड़क किनारे बनी काजी की रंगीन पेंटिंग (म्यूरल) स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटकों का भी ध्यान खींच रही है।
यह शहर में बढ़ रहे स्ट्रीट-आर्ट कल्चर में पॉप-कल्चर का एक नया रंग जोड़ता है। यह पेंटिंग दो स्थानीय कलाकारों शहरान फयाज़ और इंजीनियर साहिल मंज़ूर ने बनाई है।
कलाकारों द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए एक वीडियो में इसे बनाने की झलकियां दिखाई गई हैं दीवार पर शुरुआती काम से लेकर आखिरी पोर्ट्रेट तक। वीडियो में कलाकार कश्मीरी मुहावरा 'खान्यारुक चुर' बोलते हुए भी सुनाई देते हैं, जबकि उनमें से एक को उनके सिग्नेचर अंदाज़ 'आई एम ए रीकस्टार बेबी' में देखा जा सकता है।
यह म्यूरल उस इलाके से गुजरने वाले लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया है; लोग रुककर इस कलाकृति को देखते हैं और सेल्फी भी लेते हैं।
समर्थन में बनाई काजी की रंगीन पेंटिंग
कलाकारों ने कहा कि यह पेंटिंग काज़ी के समर्थन और एंटरटेनमेंट की दुनिया में उनके सफर का जश्न मनाने के लिए बनाई गई थी। इस कलाकृति ने युवाओं, खासकर काज़ी के फालोअर्स के बीच भी दिलचस्पी पैदा की है, जो सोशल मीडिया पर इस म्यूरल की तस्वीरें और वीडियो शेयर कर रहे हैं।
खानयार से बिग बॉस तक, काजी ने बनाई खास पहचान
श्रीनगर के खानयार रहने वाले काज़ी तौकीर को बिग बास 20 में हिस्सा लेने के बाद काफी पहचान मिली, जहां उनके व्यक्तित्व और सफर ने बड़ी संख्या में लोगों को आकर्षित किया। उनकी बढ़ती लोकप्रियता ने उन्हें घाटी के दर्शकों के बीच एक जाना-पहचाना चेहरा बना दिया है।
यह म्यूरल ऐसे समय में बना है जब श्रीनगर में आम दीवारों और सार्वजनिक जगहों को स्थानीय संस्कृति, मशहूर हस्तियों और समकालीन विषयों की रंगीन अभिव्यक्ति में बदलने के लिए स्ट्रीट आर्ट और पब्लिक म्यूरल का इस्तेमाल बढ़ रहा है।
पर्यटकों के लिए, काज़ी का यह म्यूरल अब अमर सिंह कालेज के सामने व्यस्त सड़क पर एक और विज़ुअल लैंडमार्क बन गया है। यह घाटी के शहरी सांस्कृतिक परिदृश्य पर सोशल मीडिया, एंटरटेनमेंट और स्ट्रीट आर्ट के बढ़ते प्रभाव को दर्शाता है।
