Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राष्ट्रपति बनने के बाद पहली बार कश्मीर के दो दिवसीय दौरे पर मुर्मू, दिल्ली लौटने से पहले जाएंगी माता वैष्णों देवी

    By Jagran NewsEdited By: Paras Pandey
    Updated: Wed, 11 Oct 2023 02:13 PM (IST)

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के दौरे के मद्देनजर श्रीनगर और उसके साथ सटे इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। जम्मू कश्मीर के दो दिवसीय दौरे पर बुधवार को पहुंच गई हैं। राष्ट्रपति मुर्मु कश्मीर विश्वविद्यालय के दीक्षा समारोह में मुख्य अतिथि रहेंगी। इसके अलावा वीरवार को नई दिल्ली लौटने से पहले वह श्री माता वैष्णो देवी के दरबार भी जाएंगी।

    Hero Image
    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज वैष्णो देवी के दरबार में जाएंगी

    राज्य ब्यूरो, श्रीनगर। President Draupadi Murmu in Jammu-Kashmir: जम्मू कश्मीर के अपने पहले दौरे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु बुधवार को ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर पहुंची है। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने उनका स्वागत किया है। इस दौरान उन्होंने कश्मीर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में हिस्सा लिया। राष्ट्रपति ने कहा कि धरती की इस जन्नत को बचाए रखने की हमारी जिम्मेदारी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नौजवानों को यह जिम्मेदारी निभानी होगी। उन्होंने आगे कहा तालीम की रोशनी की ओर, अमन के उजाले की ओर हमारे नौजवान जितना आगे बढ़ेंगे,हमारा देश भी उतना ही आगे बढ़ेगा।

    स्काईवॉक का लोकार्पण करेंगी राष्ट्रपति

    वीरवार को श्री माता वैष्णो देवी के दरबार भी जाएंगी और भवन परिसर में पार्वती भवन व स्काईवॉक का लोकार्पण करेंगी। उनके दौरे के मद्देनजर पूरे प्रदेश में विशेषकर श्रीनगर और उसके साथ सटे इलाकों में सुरक्षा का कड़ा बंदोबस्त किया गया है। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आज तकनीकी हवाई अड्डे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का स्वागत किया। इस अवसर पर सेना के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

    बलिदानियों को दी श्रद्धांजलि

    तकनीकी हवाई अड्डे से राष्ट्रपति सीधे बादामी बाग सैन्य छावनी स्थित चिनार कोर मुख्यालय पहुंची। उन्होंने वहां बलिदानी स्मारक स्थल पर देश की एकता अखंडता के लिए अपना सर्वस्व बलिदान करने वाले जवानों और अधिकारियों को अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके बाद उन्होंने उत्तरी कमान प्रमुख व सेना के अन्य अधिकारियों के साथ एक संक्षिप्त बैठक की और कश्मीर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में पहुंची।

    राष्ट्रपति बनने के बाद पहली बार पहुंची कश्मीर पहुंची मुर्मू

    कश्मीर का राष्ट्रपति द्रौपदी मुुर्मु का यह पहला दौरा है। बुधवार 11 अक्टूबर को कश्मीर विश्वविद्यालय के 20वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करने के अलावा विभिन्न विषयों में स्वर्णपदक प्राप्त करने वाले 283 विद्यार्थियों को सम्मानित करेंगी। राष्ट्रपति की मौजूदगी में वर्ष 2021 से 2023 तक 53523 विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की जाएंगी।

    डल झील में शिकारा का करेंगी सैर

    दीक्षांत समारोह में भाग लेने के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु स्थानीय अनुसूचित जनजातीय वर्ग के प्रतिनिधियों के अलावा महिला स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों से भी संवाद करेंगी। यह संवाद राजभवन में ही होगा। वह डल झील में शिकारा की सैर भी करेंगी।

    माता वैष्णो के दरबार जाएंगी राष्ट्रपति

    बुधवार की रात को ही उपराज्यपाल राष्ट्रपति के सम्मान में एक रात्रिभोज का आयोजन करेंगे। अगली सुबह वीरवार 12 अक्टूबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु दिल्ली रवाना होने से पूर्व श्री माता वैष्णो देवी के दरबार की यात्रा भी करेंगी। वह भवन परिसर में पार्वती भवन और स्काईवाक का लोकार्पण करेंगी और उसके बाद वह दिल्ली लौट जाएंगी।

    सुरक्षा के किए गए पुख्ता इंतजाम

    राष्ट्रपति के दौरे के मद्देनजर पूरे प्रदेश में विशेषकर श्रीनगर और उसके साथ सटे इलाकों में सुरक्षा का कड़ा बंदोबस्त किया गया है। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा खुद सुरक्षा व्यवस्था के अलावा राष्ट्रपति के दौरे के संदर्भ में आयोजित किए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों से जुड़े बंदोबस्त की लगातार निगरानी और समीक्षा कर रहे हैं। पुलिस महानिदेश्का दिलबाग सिंह ने आज लगातार दूसरे दिन संबंधित अधिकारियों से कश्मीर में सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया।

    यह भी पढ़ें- Jammu News: पूंछ में LOC पर पहरा दे रहा था अग्निवीर, गोली लगने से हुई मौत; मामले की जांच में जुटी पुलिस

    चप्पे-चप्पे पर नजर रख रहें सुरक्षाकर्मी

    कश्मीर विश्वविद्यालय के भीतर और बाहर ही नहीं बल्कि आस पास के इलाकों में भी बड़ी संख्या में पुलिस व सीआरपीएफ के जवानों को तैनात किया गया है। शहर के विभिन्न हिस्सों में सुरक्षाबलों द्वारा औचक तलाशी अभियान चलाए जा रहे हैं।

    ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से हो रही निगरानी

    शहर में आने जाने के विभिन्न रास्तों और घाटी में सभी प्रमुख सड़कों पर विशेष नाके लगाए गए हैं,जहां तैनात सुरक्षाकर्मी वाहनों और उनमें बैठे लोगों की जांच पड़ताल कर रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों की भी मदद ली जा रही है। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए सभी संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बढ़ाने के साथ ही चिह्नित स्थानों पर क्यूएटी और क्यूआरटी दस्ते तैनात किए गए हैं। सभी अल्पसंख्यक बस्तियों और बाहरी श्रमिकों वाले इलाकों में सुरक्षाबलों की गश्त विशेष तौर से बढ़ाई गई है।

    यह भी पढ़ें- J&K Weather: पहाड़ों पर बर्फबारी तो मैदानी क्षेत्रों में बारिश, तीन दिन तक साफ रहेगा आसमान; फिर बरसेंगे बदरा