श्रीनगर में दिव्यांगों का प्रदर्शन, हर महीने 30 हजार रुपये पेंशन की मांग; कमिश्नर नियुक्त करने पर भी जोर
श्रीनगर में शारीरिक रूप से दिव्यांग लोगों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने मासिक पेंशन बढ़ाने, शिक्षा व ...और पढ़ें

श्रीनगर में J&K हैंडीकैप्ड एसोसिएशन का प्रदर्शन। फोटो- साहिल मीर/जागरण
HighLights
श्रीनगर में दिव्यांगों ने अपनी मांगों के लिए प्रदर्शन किया।
मासिक पेंशन 20,000-30,000 रुपये करने की मांग।
शिक्षा, नौकरी में आरक्षण और कमिश्नर नियुक्ति की मांग।
जागरण संवाददाता, श्रीनगर। श्रीनगर में दिवयांग लोगों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। जम्मू और कश्मीर हैंडीकैप्ड एसोसिएशन के बैनर तले प्रदर्शन कर रहे इन लोगों ने सरकार से महीने की डिसेबिलिटी पेंशन को बढ़ाकर 20,000-30,000 रुपये करने की भी मांग की।
साथ ही शिक्षा, नौकरी और दूसरे सेक्टर में रिजर्वेशन की भी मांग की।
श्रीनगर के प्रेस एनकलेव में किए गए प्रदर्शन के दौरन वहां मौजूद पत्रकारों से बातचीत करते हुए, एसोसिएशन के अध्यक्ष अब्दुल रशीद भट ने कहा कि प्रदर्शन का मकसद शारिरिक तौर पर विकलांग समुदाय को हो रही मुश्किलों की ओर सरकार का ध्यान खींचना और उनकी भलाई के लिए ठोस कदम उठाना था।
दिव्यांगों की शिकायतों के समाधान के लिए कमिश्नर जरूरी
भट ने जम्मू और कश्मीर में डिसेबिलिटी कमिश्नर की नियुक्ति की मांग करते हुए कहा कि यह पोस्ट शिकायतों को असरदार तरीके से हल करने और दिवयांग लोगों के अधिकारों की सुरक्षा के लिए ज़रूरी है।
सरकार से ठोस कदम उठाने की अपील
अध्यक्ष ने सरकार से समुदाय की लंबे समय से अधर में पड़ी मांगों को पूरा करने के लिए तुरंत और ठोस कदम उठाने और उनके लिए क्लयान उपायों को प्रभावशाली तरीके से लागू करने को पक्का करने की अपील की।
उन्होंने कहा कि एसोसिएशन समुदाय के मुद्दों को तब तक उठाती रहेगी जब तक उनकी असली मांगों पर ध्यान नहीं दिया जाता।
