पूर्व विधायक पवन गुप्ता और बलदेव शर्मा की घर वापसी
राज्य ब्यूरो, श्रीनगर : विधानसभा चुनाव में टिकट न मिलने पर भाजपा से किनारा करने वाले ऊधमपुर
राज्य ब्यूरो, श्रीनगर : विधानसभा चुनाव में टिकट न मिलने पर भाजपा से किनारा करने वाले ऊधमपुर के पूर्व विधायक पवन गुप्ता और रियासी जिले के बलदेव शर्मा की घर वापसी हो गई हैं। दोनों की नेताओं ने रविवार को भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव की मौजूदगी में फिर से पुरानी पार्टी का दामन थाम लिया।
संसदीय और राज्य विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच घर वापस आए दोनों नेताओं ने वर्ष-2014 के विधानसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवारों के खिलाफ चुनाव लड़ा था। ऊधमपुर से पवन गुप्ता निर्दलीय जीते थे, वहीं बलदेव शर्मा रियासी में हार गए थे। रविवार शाम को त्रिकुटानगर स्थित भाजपा मुख्यालय के आडिटोरियम में राम माधव ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर विधानसभा स्पीकर डॉ. निर्मल ¨सह, प्रधानमंत्री कार्यालय के राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र ¨सह, पूर्व उपमुख्यमंत्री कविंद्र गुप्ता, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक खजूरिया व सत शर्मा आदि भी मौजूद थे। दोनों नेताओं का भाजपा में स्वागत करते हुए राम माधव ने उम्मीद जताई कि उनकी वापसी से राज्य में पार्टी को और मजबूती मिलेगी। वहीं भाजपा में शामिल पर दोनों नेताओं ने विश्वास दिलाया कि चुनाव में भाजपा को कामयाब बनाने के लिए कार्य करेंगे।