Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा पाकिस्तान, 24 घंटे में दूसरी बार LoC पर गोलीबारी, भारतीय सेना ने दिया करारा जवाब

    Updated: Sat, 26 Apr 2025 07:26 AM (IST)

    पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद अब उसने 24 घंटे के अंदर दूसरी बार नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी की है। भारतीय सेना ने पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है। इससे पहले शुक्रवार को भी पाकिस्तानी सैनिकों ने सीजफायर का उल्लंघन करते हुए सीमा पर गोलीबारी की थी। जिसका भारतीय सैनिकों ने मुंहतोड़ जवाब दिया।

    Hero Image
    पाकिस्तान ने एलओसी पर फिर किया सीजफायर का उल्लंघन (फाइल फोटो)

    एएनआई, श्रीनगर। पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। पाकिस्तानी सैनिकों ने नियंत्रण रेखा पर एक बार फिर सीजफायर का उल्लंघन करते हुए गोलीबारी की है।

    भारतीय सेना के मुताबिक, 25-26 अप्रैल, 2025 की रात को कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पार विभिन्न पाकिस्तानी सेना चौकियों द्वारा बिना किसी उकसावे के गोलीबारी की गई। भारतीय सैनिकों ने भी इसका जवाब दिया है। फायरिंग में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एक रक्षा अधिकारी ने शनिवार को कहा कि सेना ने पाक द्वारा संघर्ष विराम उल्लंघन करने का उचित जवाब दिया है। श्रीनगर में मौजूद रक्षा अधिकारी ने कहा कि 25-26 अप्रैल की रात को, कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पार कई पाकिस्तानी सेना चौकियों से गोलीबारी की गई। भारतीय सेना के जवानों ने पाकिस्तान की इस हरकत हथियारों से ही उचित जवाब दिया।

    शुक्रवार को भी किया सीजफायर का उल्लंघन

    इससे पहले शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा के कुछ हिस्सों पर पाकिस्तानी सैनिकों ने गोलीबारी की थी। भारतीय सेना के जांबाजों ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया। हालांकि, इस मुठभेड़ में भी किसी के हताहत होने की सूचना नहीं थी। हालांकि, इस पर पाकिस्तानी गोलीबारी और भारतीय प्रतिक्रिया पर भारतीय सेना की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

    बीते शुक्रवार भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ने के बीच सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने वरिष्ठ सैन्य कमांडरों के साथ श्रीनगर में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा भी की। जानकारी के मुताबिक, पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तानी सेना को हाई अलर्ट पर रखा है।

    वहीं, विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भी शुक्रवार को श्रीनगर पहुंचकर हमले में घायल हुए लोगों का हाल जाना। कांग्रेस सांसद ने कहा कि सरकार आतंक के विरुद्ध जो भी फैसले लेगी हम समर्थन करेंगे।

    पाकिस्तान के खिलाफ लिए गए फैसले

    पहलगाम आतंकी हमले से सीमा पार संबंधों के मद्देनजर भारत ने बुधवार को कई दंडात्मक उपायों का एलान किया। पाकिस्तान के विरुद्ध लिए गए फैसलों में 65 साल पुरानी सिंधु जल संधि को निलंबित करना, अटारी भूमि-सीमा क्रॉसिंग को बंद करना इत्यादि शामिल है।

    पाकिस्तानी नागरिक को इस रास्ते (अटारी) से जाने के लिए 1 मई तक का समय दिया गया है। पाकिस्तान के नागरिक अब भारत नहीं आ सकेंगे। इसके साथ ही भारत में मौजूद पाकिस्तानी नागरिकों को भारत छोड़ने के लिए 48 घंटे का वक्त दिया गया है। इन नागरिकों के वीजा भी रद कर दिए गए हैं।

    नई दिल्ली में मौजूद पाकिस्तानी हाई कमीशन में तैनात पाकिस्तानी डिफेंस एडवाइजर्स को भारत छोड़ने के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया है। दोनों हाई कमीशन में तैनात कर्मचारियों की संख्या 55 से घटाकर 30 किए जाने का फैसला लिया गया है।