यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 30, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
35ए का बचाव करने वाले राष्ट्रविरोधी नही : उमर
उन्होंने कहा कि जीएसटी का आधा पैसा राज्य के पास तो आधा केद्र के पास जा रहा है और लोग परेशान हो रहे हैं

राजौरी, [जागरण संवाददाता] । 35ए का बचाव करने वाला राष्ट्रविरोधी नही हैं वह अपने हक को बचाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन हमारे कार्य पर उंगलियां उठाई जा रही है। अनुच्छेद 35ए का बचाव करने वालो को राष्ट्रविरोधी बताया जा रहा है।
भाजपा राज्य के लोगों को हिन्दू-मुस्लिम के नाम पर बांटने का कार्य कर रही है। जब तक राज्य में नेकां का झंडा नजर आता रहेगा तक तक 35ए भारत के संविधान का हिस्सा रहेगा। भारत ने चीन के साथ डोकलाम का मामला हल किया है इसके लिए केद्र सरकार बधाई की पात्र है। इसी तरह से पाकिस्तान सीमा पर भी शांति को कायम करना का प्रयास करना होगा। इसके लिए भारत के साथ-साथ पाकिस्तान को भी आगे बढ़ना होगा। यह शब्द बुद्धल में जनसभा को संबोधित करते हुए राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहे।
उन्होने कहा कि भाजपाई कह रहे है कि 35ए का बचाव करने वाले राष्ट्रविरोधी हैं, लेकिन हम तो अपने हक के लिए लड़ रहे हैं। हम 35ए को बचाने के लिए हर चुनौती का सामना करने के लिए तैयार हैं। भाजपा ने अब 35ए को हिन्दू व मुस्लिम का मुद्दा बना दिया है। भाजपा व पीडीपी मिलकर राज्य के हालात खराब करने का प्रयास कर रहे हैं।
उमर अब्दुल्ला ने कहा कि जब तक नेकां का झंडा राज्य में फहराता रहेगा, तब तक 35ए भारत के संविधान का हिस्सा होगा। कश्मीर के हालात थोड़े नही काफी खराब चल रहे हैं। सोमवार को भी आतंकवादियों ने पुलिस के एएसआई को शहीद कर दिया। शहीद एएसआई की बेटी की फोटो देखकर रूह कांप जाती है। राज्य की भाजपा-पीडीपी सरकार बोल रही है कि राज्य के हालात बेहतर हैं।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने जीएसटी लागू कर छोटे दुकानदारों को कही का नही छोड़ा। जीएसटी का आधा पैसा राज्य के पास तो आधा केद्र के पास जा रहा है और लोग परेशान हो रहे हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस तरह से केद्र सरकार ने चीन के साथ बातचीत करके डोकलाम का मसला हल किया है। उसी तरह से पाक सीमा का मसला भी हल करना चाहिए, जिससेसीमांत क्षेत्रों में रहने वाले लोग शांति के साथ रह सके। इसके लिए भारत के साथ-साथ पाक को भी आगे आना होगा। राज्य की गठबंधन सरकार ने आम लोगों की समस्याओं को बढ़ा दिया है। लोग बिजली पानी के लिए तरस रहे हैं।
National Conference will appeal SC to make us a private party in 35A case. We will fight to save Article 35A: Former J&K CM Omar Abdullah pic.twitter.com/pwTZ8eJvdu
— ANI (@ANI) August 30, 2017
