विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'हमें न सिखाए भाजपा...', विधानसभा सत्र की अवधि को लेकर उमर का पलटवार, बोले- संसद में ये क्या करते हैं, सब जानते हैं

Published: Tue, 15 Sep 2026 06:55 PM (IST)

CM उमर अब्दुल्ला ने आगामी विधानसभा सत्र को संक्षिप्त रखने के भाजपा नेता सुनील शर्मा के आरोपों को खारिज किया ...और पढ़ें

CM उमर अब्दुल्ला ने कहा- यह वही लोग हैं जो संसद में नजर नहीं आते। (फाइल फोटो)

CM उमर अब्दुल्ला ने कहा- यह वही लोग हैं जो संसद में नजर नहीं आते। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. उमर अब्दुल्ला ने भाजपा के सत्र संक्षिप्त करने के आरोप नकारे।

  2. भाजपा नेताओं की संसद में अनुपस्थिति पर सवाल उठाए।

  3. कहा, रोज-रोज भाजपा बयानों का जवाब नहीं देंगे।

राज्य ब्यूरो, श्रीनगर। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने आगामी विधानसभा सत्र को संक्षिप्त रखने के भाजपा नेता सुनील शर्मा के आरोपों को नकार दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं को ऐसे आरोप लगाने से पहले संसद और विधानसभा में सदस्यों की उपस्थिति और उनके कामकाज पर नजर डालनी चाहिए

उन्होंने कहा कि यह वही लोग हैं जो संसद में नजर नहीं आते। हम वो लोग हैं जो सदन में सुबह आते हैं और शाम को निकलते हैं।

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि कोई दिन ऐसा नहीं होता, जिस दिन हम सदन में मौजूद नहीं होते। कोई और इल्जाम लगाए तो बनता है, लेकिन भाजपा वाले नहीं लगा सकते, संसद में यह क्या करते हैं, कितना बैठते हैं, सब जानते हैं।

'बयानबाजी की राजनीति का जवाब हर दिन देना जरूरी नहीं'

भाजपा की ओर से लगाए जा रहे आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि बयानबाजी की राजनीति का जवाब हर दिन देना जरूरी नहीं है। उन्होंने कहा कि उन्हें रोज-रोज बयान देने की आदत है। मैं हर महीने उनके एक बयान पर प्रतिक्रिया करूंगा, रोज-रोज नहीं।

'लिफाफे लेकर सरकार के खिलाफ माहौल बना रहे'

इससे पहले सीएम उमर ने उन लोगों पर निशाना साधा जो उनकी सरकार की स्थिरता को लेकर लगातार सवाल उठा रहे हैं। उन्होंने बिना नाम लिए आरोप लगाया कि कुछ लोग गुपकर रोड स्थित एजेंसियों के कार्यालयों से कथित तौर पर लिफाफे लेकर सरकार के खिलाफ माहौल बनाने में लगे हैं।