विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

J&K Election 2024: 'ये भाजपा के ही लोग हैं', उमर अब्दुल्ला ने इंजीनियर रशीद पर बोला हमला; कहा- जनता के लिए अफसोस

Published: Wed, 11 Sep 2024 08:11 AM (IST)Updated: Wed, 11 Sep 2024 08:24 AM (IST)

JK Election 2024 बारामूला से सांसद और टेरर फंडिग केस में आरोपी इंजीनियर रशीद (Engineer Rashid) को एनआईए अदालत ने ...और पढ़ें

J&K Chunav 2024: उमर अब्दुल्ला ने इंजीनियर रशीद पर बोला हमला
J&K Chunav 2024: उमर अब्दुल्ला ने इंजीनियर रशीद पर बोला हमला

HighLights

  1. इंजीनियर रशीद की पार्टी 20 सीटों पर लड़ रही चुनाव।
  2. रशीद ने उमर अब्दुल्ला और सज्जाद गनी लोन को दी थी शिकस्त।
  3. 'चुनाव के बाद उसे दोबारा तिहाड़ जेल में जाना पड़ेगा'

राज्य ब्यूरो, जम्मू। नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने मंगलवार को कहा कि बारामूला के सांसद शेख अब्दुल रशीद उर्फ इंजीनियर रशीद को अंतरिम जमानत जनता की सेवा के लिए नहीं बल्कि वोट प्राप्त करने के लिए मिली है। उन्होंने कहा कि इंजीनियर रशीद को लेकर यहां लोगों में विभिन्न चर्चाएं चल रही हैं।

महबूबा ने कहा था बीजपी की B टीम

पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने तो साफ शब्दों में कहा है कि वह भाजपा के आदमी हैं। टेरर फंडिंग के आरोपित इंजीनियर रशीद ने गत लोकसभा चुनाव में बारामूला संसदीय सीट पर उमर अब्दुल्ला और सज्जाद गनी लोन जैसे दिग्गजों को हराया है। मौजूदा विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी अवामी इत्तिहाद पार्टी करीब 20 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

NIA अदालत ने रशीद तो दी है अंतरिम जमानत

इंजीनियर रशीद को दिल्ली स्थित एनआईए अदालत ने दो अक्टूबर 2024 तक अंतरिम जमानत प्रदान की है। उमर अब्दुल्ला ने आज इंजीनियर रशीद की जमानत पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उमर अब्दुल्ला ने कहा कि मुझे कुपवाड़ा-बारामूला की जनता को लेकर अफसोस होता है।

उमर ने कहा कि इंजीनियर रशीद को यह जमानत उत्तरी कश्मीर के लोगों की सेवा के लिए नहीं बल्कि वोट लेने के लिए मिली है। चुनाव के बाद उसे दोबारा तिहाड़ जेल में जाना पड़ेगा। उसे जमानत प्रदान करने के अदालत के फैसले का असर क्या होगा, यह आने वाले समय में ही पता चलेगा।

यह भाजपा के ही लोग हैं- उमर अब्दुल्ला

महबूबा मुफ्ती द्वारा इंजीनियर रशीद को भाजपा का छद्म नेता और एजेंट बताए जाने पर उमर अब्दुल्ला ने कहा कि महबूबा मुफ्ती ने तो साफ शब्दों में अवामी इत्तिहाद पार्टी और उसके अध्यक्ष को लेकर कई सवाल खड़े किए हैं।

उन्होंने कहा कि यह भाजपा के ही लोग हैं। अवामी इत्तिहाद पार्टी को इनका जवाब देना चाहिए। मेरी उत्तरी कश्मीर और घाटी के अन्य भागों की जनता से यही अपील है कि वह भाजपा को उसके मंसूबों में कामयाब न होने दें। अगर लोग जम्मू कश्मीर में भाजपा की सरकार चाहते हैं तो वह बेशक अवामी इत्तिहाद पार्टी, पीपुल्स कॉन्फ्रेंस और अपनी पार्टी को वोट दें। अगर वह चाहते हैं कि उनके हित सुरक्षित रहें तो वह अपने वोटों को बटने दें।

यह भी पढ़ें- तिहाड़ में किस गुनाह की सजा काट रहा इंजीनियर रशीद? लोकसभा चुनाव में बारामूला सीट से उमर अब्दुल्ला को दी थी शिकस्त

सरजन बरकती को लेकर भी दिया बयान

सरजन बरकती से जुड़े एक सवाल के जवाब में उमर अब्दुल्ला ने कहा कि मुझे नहीं पता कि जेल में बंद लोगों को, विशेषकर जो राष्ट्रविरोधी गतिविधियों के आरोप में बंद हैं, मेरे खिलाफ क्यों चुनाव में उतारे जा रहे हैं। जनता ही इस षडयंत्र को नाकाम बनाएगी।

विकार रसूल पर बोला हमला

प्रदेश कांग्रेस के पूर्वाध्यक्ष विकार रसूल की नेकां नेतृत्व के खिलाफ अभद्र भाषा के प्रयोग पर उमर अब्दुल्ला ने कहा कि वह बेवकूफ जैसी हरकतें कर रहा है। उसका अपनी जुबान पर नियंत्रण नहीं है। कांग्रेस ने उसके इस आचरण का नोटिस लेते हुए उसके बयान से खुद को अलग किया है और उसके बयान की निदां की है। हमारे लिए यही काफी है।

यह भी पढ़ें- Jammu-Kashmir Election में प्रचार करेगा बारामूला सांसद इंजीनियर राशिद, टेरर फंडिंग मामले में मिली अंतरिम जमानत