अब एक क्लिक पर मिलेगी जीपीएफ की सारी जानकारी
:::मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने जम्मू में एप लांच किया राज्य ब्यूरो, जम्मू : राज्य सरकार के कर्मचाि
:::मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने जम्मू में एप लांच किया
राज्य ब्यूरो, जम्मू : राज्य सरकार के कर्मचारियों को अब एक क्लिक से उनके जनरल प्रोविडेंट फंड (जीपीएफ) के बारे में जानकारी मिलेगी। मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने बुधवार को जम्मू में एप लांच किया जिसकी सहायता से कर्मचारी आसानी से जान पाएंगे कि उनका कितना जीपीएफ जमा हुआ है। मुख्यमंत्री ने वेब आधारित एप्लीकेशन जेनप्राफिट लांच की। इस एप्लीकेशन के जरिए सरकारी कर्मचारी ऑनलाइन व एसएमएस के जरिए जीपीएफ के बारे में नवीनतम जानकारी पा सकते हैं। यह सरकारी विभागों, सार्वजनिक उपक्रमों के पांच लाख अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत है। राज्य में जीपीएफ संबंधी जानकारी आनलाइन न होने के कारण पहले कर्मचारियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता था। उन्हें जीपीएफ के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए कार्यालयों के चक्कर काटने पड़ते थे। अब वह घर बैठे जानकारी हासिल कर सकेंगे। मुख्यमंत्री ने एप लांच करने के लिए सचिवालय में हुए कार्यक्रम में इस उपलब्धि के लिए वित्त विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को मुबारकबाद दी। मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई के विभाग कर्मचारियों की मुश्किलों को आसान करने के लिए इसी तरह से अपना अभियान जारी रखेंगे। वित्त मंत्री सईद अल्ताफ बुखारी, मुख्य सचिव बीबी व्यास, प्रमुख सचिव वित्त नवीन कुमार चौधरी, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव रोहित कंसल, फंड आर्गेनाइनेशन के डीजी मोहम्मद इशाक वानी व अन्य कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।