पहली बार नेकां की महिला इकाई की हुई बैठक
जागरण संवाद केंद्र, बारामुला : नेशनल कांफ्रेंस के इतिहास में बुधवार को पहली बार यहां जिला मुख्यालय म
जागरण संवाद केंद्र, बारामुला : नेशनल कांफ्रेंस के इतिहास में बुधवार को पहली बार यहां जिला मुख्यालय में नेकां की महिला इकाई की एक बैठक हुई। इसमें राज्य ध्वज को भी सलामी दी गई। डाक बंगले में आयोजित नेकां की महिला इकाई के सम्मेलन में भाग लेने के लिए पूरे जिले से महिला कार्यकर्ता आई हुई थीं। इन महिला कार्यकर्ताओं ने अपनी समस्याओं और विभिन्न सामाजिक मसलों का जिक्र करते हुए उनके हल पर विचार विमर्श किया। सम्मेलन की अध्यक्षता नेशनल कांफ्रेंस की महिला इकाई की अध्यक्ष शमीमा फिरदौस ने की। नेकां के जिला प्रधान जावेद अहमद डार, नेकां जिला सचिव जीएच राही के अलावा जिला महिला ¨वग प्रधान एडवोकेट नीलोफर मसदू और नेकां की महिला ¨वग की प्रांतीय प्रधान सबिया कादरी भी इस अवसर पर मौजूद थी।
जिला नेकां महिला ¨वग की प्रधान नीलोफर मसूद ने बताया कि यह सम्मेलन जिले में ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को संगठन के साथ जोड़ने और राजनीति में महिलाओं की भागेदारी को बढ़ाने के इरादे से आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि महिलाएं समाज का एक अहम हिस्सा हैं, लेकिन राज्य में सियासी मामलों में महिलाओं की भागेदारी ज्यादा नहीं है।
महिला नेकां प्रधान शमीमा फिरदौस ने कहा कि कश्मीर समस्या का सबसे ज्यादा असर महिलाओं पर ही हो रहा है। इसलिए स्थानीय सियासत में उनकी भागेदारी को बढ़ाने कश्मीर मसले के समाधान में उनकी भूमिका को यकीनी बनाने के लिए जरूरी है कि महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति पूरी तरह जागरुक किया जाए।