आइसीयू में भर्ती नायब सूबेदार की मौत
राज्य ब्यूरो, श्रीनगर : सैन्य अस्पताल में उपचाराधीन नायब सूबेदार हीराकांत झा ने बुधवार देर र
राज्य ब्यूरो, श्रीनगर : सैन्य अस्पताल में उपचाराधीन नायब सूबेदार हीराकांत झा ने बुधवार देर रात अपने जख्मों की ताव न सहते हुए दम तोड़ दिया। इसके साथ ही सोमवार को अवंतीपोरा में हुए सड़क हादसे में जान गंवाने वाले सैन्यकर्मियों की संख्या दो हो गई है। इस बीच, वीरवार को बादामी बाग स्थित चिनार कोर मुख्यालय परिसर में दिवंगत सैन्यकर्मी को श्रद्धांजलि अíपत करने के बाद तिरंगे में लिपटा उनका पार्थिव शरीर सैन्य सम्मान के साथ हवाई जहाज से परिजनों के पास भेजा गया।
गौरतलब है कि हीराकांत झा अपने साथियों के साथ सोमवार को श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर अवंतीपोरा के पास रोड क्लीयरेंस ड्यूटी पर थे। तभी चचकूट के पास विपरीत दिशा से तेज गति एक ट्रक ने उनके वाहन को टक्कर मार दी। इससे सैन्य वाहन सड़क के नीचे एक पेड़ से टकराते हुए पलट गया। इस हादसे में 10 सैन्यकर्मी जख्मी हो गए थे। उन्हें तत्काल सैन्य अस्पताल ले जाया गया, जहां एक घायल जवान ने दम तोड़ दिया।
रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने बताया कि हीराकांत झा की स्थिति पहले दिन ही से नाजुक बनी हुई थी। वह आइसीयू में भर्ती थे। उन्हें बचाने का हर संभव प्रयास किया गया, लेकिन अपने जख्मों की ताव न सहते हुए वह चल बसे। हीराकांत झा के परिवार में अब उनकी पत्नी और दो बेटे रह गए हैं। वह वर्ष 1991 में सेना में भर्ती हुए थे। हीराकांत झा गांव ब्राहमण टोली, जिला सहरसा, बिहार के रहने वाले थे।
प्रवक्ता ने बताया कि सुबह चिनार कोर मुख्यालय में हीराकांत झा को श्रद्धांजलि अíपत की गई। चिनार कोर के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल एके बट समेत सेना के वरिष्ठ अधिकारियों व जवानों ने दिवंगत के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र और फूलमालाएं भेंट की। इसके बाद तिरंगे में लिपटा दिवंगत का पाíथव शरीर पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार के लिए परिजनों के पास भेजा गया।