विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jammu Kashmir Elections 2024: नेशनल कॉन्फ्रेंस का घोषणापत्र जारी, मुफ्त बिजली- युवाओं को नौकरी समेत किए कई बड़े वादे

Published: Mon, 19 Aug 2024 05:05 PM (IST)

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024 (Jammu Kashmir Elections 2024) को लेकर सभी पार्टियां अपनी तैयारियों में जुट गई हैं तो वहीं ...और पढ़ें

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए नेशनल कॉन्फ्रेंस ने घोषणापत्र जारी किया।
जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए नेशनल कॉन्फ्रेंस ने घोषणापत्र जारी किया।

HighLights

  1. नेशनल कॉन्फ्रेंस ने जारी किया घोषणापत्र
  2. 200 यूनिट फ्री बिजली का वादा
  3. प्रदेश में तीन चरणों में होंगे मतदान

पीटीआई, श्रीनगर। नेशनल कॉन्फ्रेंस ने जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के लिए आज यानी सोमवार को अपना घोषणापत्र जारी कर दिया। पार्टी उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने घोषणापत्र समिति के सदस्यों सहित वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में प्रेस वार्ता कर जम्मू-कश्मीर के लोगों से कई वादे किए।

200 यूनिट तक मुफ्त बिजली

उमर अब्दुल्ला ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में बेरोजगारी की स्थिति हम सभी जानते हैं। भर्ती प्रक्रिया में धोखाधड़ी हुई और युवाओं को नौकरी नहीं मिली। हम युवाओं से व्यापक वादे कर रहे हैं और बेरोजगारी के मुद्दे को संबोधित करने जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Jammu Kashmir Elections 2024: जम्मू-कश्मीर में गठबंधन नहीं करेगी भाजपा, निर्दलीय उम्मीदवारों को दे सकती है समर्थन

उन्होंने कहा कि हम पानी और बिजली के मुद्दे को भी संबोधित करेंगे और 200 यूनिट तक बिजली मुफ्त देंगे। उमर अब्दुल्ला ने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा वो लोग हमसे कुछ और अधिक का वादा करेंगे लेकिन इसका कोई फायदा नहीं है, क्योंकि वे सत्ता में नहीं आने वाले हैं।

कांग्रेस गठबंधन पर क्या बोले उमर अब्दुल्ला?

उन्होंने कांग्रेस के साथ गठबंधन को लेकर बातचीत करते हुए कहा कि कांग्रेस हमें किसी और से बात करने के लिए मजबूर नहीं कर सकती। हम उन लोगों से बात करेंगे जिनसे हमें बात करना पसंद है। कांग्रेस किससे बात करना चाहती है यह उन पर निर्भर है। उन्होंने कहा कि हमारी अभी तक कांग्रेस से बात शुरू नहीं हुई है। कांग्रेस ने तो अभी तक पीडीपी के बारे में भी हमसे बात नहीं की है और हमने कांग्रेस में हाईकमान लेवल तक बात की है।

हालांकि, तारिक हमीद कर्रा ने किस अंदाज में बात की है ये मैं नहीं कह सकता हूं। वो जिससे बात करना चाहते हैं वो करें, हम जिससे बात करना चाहते हैं, हम भी करेंगे। हम भी समान विचारधारा वाली पार्टियों के साथ बात कर रहे हैं लेकिन हम अभी उनके बारे में नहीं बता सकते हैं।

बता दें कि 90 सदस्यीय जम्मू-कश्मीर विधानसभा के लिए तीन चरण में मतदान कराए जाएंगे। पहले चरण के लिए 18 सितंबर, दूसरे के लिए 25 सितंबर और तीसरे के लिए एक अक्टूबर वोट डाले जाएंगे। वहीं, नतीजे चार अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर के पूर्व मंत्री जुल्फिकार अली ने थामा भाजपा का दामन, चुनाव से पहले 'अपनी' पार्टी को दिया झटका