'भारत माता की जय बोलो, 10 रुपये देंगे', कश्मीरी बच्चों से जबरन नारे लगवाने पर भड़कीं इल्तिजा, कहा- आपके गुलाम नहीं
इल्तिजा मुफ्ती ने कश्मीरी बच्चों से जबरन 'भारत माता की जय' के नारे लगवाने वाले वायरल वीडियो की कड़ी निंदा की है।

वायरल वीडियो पर भड़कीं इल्तिजा मुफ्ती (जागरण फोटो)
HighLights
कश्मीरी बच्चों से जबरन 'भारत माता की जय' के नारे लगवाए गए
इल्तिजा मुफ्ती ने वायरल वीडियो पर कड़ी आपत्ति जताई
उन्होंने आरएसएस पर निशाना साधते हुए गुलाम न होने की बात कही
डिजिटल डेस्क, श्रीनगर। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो पर जम्मू-कश्मीर की सियासत में हलचल तेज हो गई है। वीडियो में कुछ लोग कश्मीरी बच्चों को जबरदस्ती भारत माता की जय के नारे लगाने के लिए कहते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो पर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की प्रमुख और पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती ने कड़ा विरोध जताया है।
इल्तिजा मुफ्ती ने इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर रीपोस्ट करते हुए आरएसएस और उससे जुड़े संगठनों पर जमकर निशाना साधा।
इल्तिजा मुफ्ती ने जताया कड़ा विरोध
वीडियो शेयर करते हुए इल्तिजा मुफ्ती ने लिखा कि आरआरएस से जुड़े कुछ उपद्रवी लोग कश्मीरी बच्चों को जबरन नारे लगाने के लिए मजबूर कर रहे हैं।कश्मीरी लोग आपके बराबर हैं, आपके गुलाम नहीं हैं। आपके इस बदतमीज और नीची नजर से देखने वाले व्यवहार का यहां बिल्कुल स्वागत नहीं है। इन छोटे बच्चों को इस तरह डराते-धमकाते देखना बेहद शर्मनाक है।
A group of disgusting miscreants affiliated to the RSS are heckling Kashmiri children to chant slogans. Kashmiris are equals - not your slaves.
— Iltija Mufti (@IltijaMufti_) August 26, 2026
You are not welcome here with this condescending rowdy behaviour. Shameful to see them terrorise these kids. @JmuKmrPolice https://t.co/FrUh13QiJj
क्या है वायरल वीडियो में?
सोशल मीडिया पर सामने आए इस वीडियो में कथित तौर पर अमरनाथ यात्रा या स्थानीय इलाकों के आसपास कुछ लोग कश्मीरी मुस्लिम बच्चों से नारे लगवाने का प्रयास करते दिख रहे हैं।
वीडियो में कुछ लोग बच्चों स कहते नजर आ रहे हैं कि भारत माता की जय के बोले, दस-दस रुपये मिलेंगे। नहीं बोलते हो न हिंदुस्तान में रहते हो। किसने मना किया तुम्हें नारा न लगाने के लिए। भारत माता की जय बोलो दस रुपये मिलेंगे। वीडियो के सामने आते ही इंटरनेट पर बहस छिड़ गई, जिसके बाद राजनीतिक गलियारों से भी इस पर तीखी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।
