जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में शादी के 4 हफ्ते बाद उजड़ गया संसार, सड़क हादसे में 25 वर्षीय युवक की मौत
उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में एक सड़क हादसे में 25 वर्षीय युवक ऐजाज अहमद खान की मौत हो गई, जिसकी ...और पढ़ें
-1792506078353_m.webp)
कुपवाड़ा में सड़क हादसे में युवक की मौत।
राज्य ब्यूरो, श्रीनगर। उत्तरी कश्मीर में एक सड़क हादसे ने उस घर की खुशियां छीन लीं, जहां अभी शादी की रौनक भी पूरी तरह फीकी नहीं पड़ी थी। कुपवाड़ा जिले के लोलाब इलाके में सोमवार शाम कार और मोटरसाइकिल की टक्कर में 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक की शादी महज चार सप्ताह पहले हुई थी।
मृतक की पहचान ऐजाज अहमद खान पुत्र दिलावर खान निवासी लोलाब पोतूशाई के रूप में हुई है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, सोमवार शाम पोतूशाई इलाके के फ्रास्टाप में उनकी मोटरसाइकिल की एक कार से टक्कर हो गई।
हादसे में ऐजाज गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल इलाज के लिए उपजिला अस्पताल, कुपवाड़ा ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर उसे बचा नहीं सके।
21 सितंबर को हुई थी शादी
स्थानीय लोगों के मुताबिक, ऐजाज अहमद खान की शादी इसी साल 21 सितंबर को हुई थी। शादी के अभी चार सप्ताह भी पूरे नहीं हुए थे कि हादसे ने उनकी जिंदगी छीन ली। इस दुखद घटना से परिवार और स्थानीय लोगों में शोक का माहौल है। जिस घर में कुछ दिन पहले नई जिंदगी की शुरुआत का जश्न मनाया गया था, वहां अब मातम छा गया है।
