समाज कल्याण विभाग कश्मीर में बड़ा फेरबदल, 15 सोशल वर्कर्स को मिली टीएसडब्ल्यूओ की जिम्मेदारी
कश्मीर समाज कल्याण निदेशालय ने विभाग के कामकाज को बेहतर बनाने के लिए बड़े पैमाने पर फेरबदल किया है।
-1791390502467_m.webp)
समाज कल्याण विभाग कश्मीर में बड़ा फेरबदल।
HighLights
समाज कल्याण निदेशालय कश्मीर में बड़े पैमाने पर फेरबदल हुआ
15 अधिकारियों को इंचार्ज टीएसडब्ल्यूओ के रूप में तैनात किया गया
ये नियुक्तियां अस्थायी और स्टॉप-गैप व्यवस्था के तहत हैं
राज्य ब्यूरो, श्रीनगर। समाज कल्याण निदेशालय कश्मीर ने विभाग के कामकाज को बेहतर बनाने के लिए बड़े पैमाने पर फेरबदल किया है। डायरेक्टर सोशल वेलफेयर कश्मीर एम अकबर वानी (आईएएस) द्वारा जारी आज बुधवार को जारी आदेश के अनुसार 15 अधिकारियों को इंचार्ज तहसील सोशल वेलफेयर ऑफिसर (टीएसडब्ल्यूओ) के तौर पर नई जगहों पर तैनात किया गया है।
आदेश में साफ कहा गया है कि ये सभी तैनातियां अस्थायी और स्टॉप-गैप व्यवस्था के तहत हैं और इससे रेगुलर प्रमोशन का कोई अधिकार नहीं मिलेगा। सभी अधिकारी अपने ही पे-ग्रेड में काम करेंगे और नियमानुसार चार्ज अलाउंस के हकदार होंगे।
आदेश के मुताबिक गांदरबल की शाहिदा मजीद को इंचार्ज टीएसडब्ल्यूओ कंगन, अनंतनाग के आयश आरिफ को इंचार्ज टीएसडब्ल्यूओ बारामूला और बडगाम के रईस अहमद खान को इंचार्ज टीएसडब्ल्यूओ खाग लगाया गया है।
इसी तरह बांडीपोरा की आशिया सलाम को फयाज अहमद लोन की जगह इंचार्ज टीएसडब्ल्यूओ सुंबल, अनंतनाग के राउफ अहमद शाह को जुबैर मजीद की जगह इंचार्ज टीएसडब्ल्यूओ टंगमर्ग और बारामूला के विशाल डोगरा को इंचार्ज टीएसडब्ल्यूओ रफियाबाद की जिम्मेदारी दी गई है।
बारामूला की सुमैरा गुलजार को वसीम अहमद की जगह इंचार्ज टीएसडब्ल्यूओ सोपोर, पुलवामा के इश्फाक बशीर भट को इंचार्ज टीएसडब्ल्यूओ शांगुस, बांडीपोरा की मुमताज बानो को इंचार्ज टीएसडब्ल्यूओ पट्टन और कुपवाड़ा के अब्दुल शमीम भट को इंचार्ज टीएसडब्ल्यूओ हंदवाड़ा तैनात किया गया है।
इसके अलावा श्रीनगर की हसीबा जान को मुजफ्फर गुल की जगह इंचार्ज टीएसडब्ल्यूओ गांदरबल, शोपियां के रोशन लाल जो निदेशालय से अटैच हैं उन्हें इंचार्ज टीएसडब्ल्यूओ उड़ी लगाया गया है लेकिन वो निदेशालय से ही अटैच रहेंगे और श्रीनगर की सल्फिया जान को इंचार्ज टीएसडब्ल्यूओ खानसाहिब की जिम्मेदारी मिली है।
दो टीएसडब्ल्यूओ का भी तबादला
इसी आदेश में पहले से टीएसडब्ल्यूओ रहे दो अफसरों का भी तबादला किया गया है। इंचार्ज टीएसडब्ल्यूओ सुंबल रहे फयाज अहमद लोन को अब इंचार्ज टीएसडब्ल्यूओ बांडीपोरा और इंचार्ज टीएसडब्ल्यूओ गांदरबल रहे मुजफ्फर गुल को तारिक अहमद मागरे की जगह इंचार्ज टीएसडब्ल्यूओ पुलवामा लगाया गया है।
4 अफसर निदेशालय से अटैच
आदेश में यह भी बताया गया है कि टीएसडब्ल्यूओ पुलवामा रहे तारिक अहमद मागरे, टीएसडब्ल्यूओ टंगमर्ग रहे जुबैर मजीद, सुपरिंटेंडेंट एलवीसी नरगिस फरहीन बशीर और टीएसडब्ल्यूओ सोपोर रहे वसीम अहमद अगले आदेश तक निदेशालय सोशल वेलफेयर कश्मीर के साथ अटैच रहेंगे।
