विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कश्मीर में नशे के सौदागरों पर बड़ी कार्रवाई, पुलिस ने 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Published: Fri, 18 Sep 2026 07:00 AM (IST)

कश्मीर पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए नौ संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। अनंतनाग, ...और पढ़ें

कश्मीर में नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा शिकंजा, 9 गिरफ्तार।

कश्मीर में नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा शिकंजा, 9 गिरफ्तार।

राज्य ब्यूरो, श्रीनगर। कश्मीर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने एक बार फिर बड़े स्तर पर कार्रवाई की है। वीरवार को पुलिस ने अनंतनाग, सोपोर, शोपियां, पुलवामा और कंगन क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए कुल नौ संदिग्धों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से चरस, गांजा जैसे नशीले पदार्थ बरामद किए।

पुलिस के मुताबिक, सभी मामलों में संबंधित थानों में कानून की धाराओं के तहत केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। अनंतनाग पुलिस ने दुग्गा पेट्रोल पंप, नईबस्ती खानाबल के पास नाका चेकिंग के दौरान दो लोगों को रोका। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 10.31 ग्राम चरस बरामद हुई।

पुलिस ने दोनों आरोपियों की पहचान आदिल अहमद शाह और आदिल अहमद वानी के रूप में की है। इसी तरह सोपोर के मालगोनीपोरा इलाके में नाका चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा। तलाशी में उसके पास से नशीला पदार्थ बरामद हुआ, जिसे कानूनी प्रक्रिया के तहत जब्त कर लिया गया। आरोपी की पहचान जकीर राशिद लोन के रूप में हुई है।

शोपियां में 2.472 किलो कैनाबिस जैसा पदार्थ बरामद

आडूरा रामपथरी में कीगाम पुलिस पोस्ट की टीम ने नायलॉन बैग लेकर जा रहे एक संदिग्ध को रोका। तलाशी के दौरान उसके बैग से 2.472 किलोग्राम क्रश्ड कैनाबिस जैसा पदार्थ बरामद हुआ। आरोपी की पहचान अब अहद मोची के रूप में हुई है। वहीं ओल्ड बस स्टैंड पुलवामा में पुलिस ने तीन संदिग्धों को पॉलीथिन पैकेट के साथ पकड़ा।

तलाशी में 286 ग्राम चरस पाउडर और 101.5 ग्राम चरस जैसा पदार्थ बरामद किया गया। तीनों आरोपियों की पहचान अबरार अहमद याटू, ओवैस अहमद बाबा और मुदसिर अहमद डार के रूप में हुई है। इसी तरह न्यूवा पुलिस पोस्ट की टीम ने चंदगाम निवासी अरशिद अहमद गनई को टाटा ऐस गोल्ड लोड कैरियर के साथ पकड़ा। उसके कब्जे से 22 ग्राम चरस बरामद हुई और वाहन को भी जब्त कर लिया गया।

कुलगाम में 1.450 किलो नशीला पदार्थ और नकदी पकड़े

कुलगाम के अमनू इलाके में पुलिस ने अशफाक अहमद वानी को पकड़ा। उसके बैग से 1.450 किलोग्राम गांजा जैसा पदार्थ और 3000 रुपये की नकदी बरामद हुई, जिसे पुलिस ने मादक पदार्थों की बिक्री से जुड़ी रकम बताया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस का कहना है कि नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत अभियान लगातार जारी है। सभी मामलों में जांच आगे बढ़ाई जा रही है और पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद नशीला पदार्थ कहां से आया और इसके पीछे कौन लोग सक्रिय हैं।