विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जम्मू-कश्मीर: बडगाम में खाई में गिरी BSF जवानों की बस, तीन जवान बलिदान; दो दर्जन से अधिक घायल

Published: Fri, 20 Sep 2024 07:11 PM (IST)Updated: Fri, 20 Sep 2024 08:03 PM (IST)

Jammu Kashmir News जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में बड़ा हादसा हो गया। बीएसएफ जवानों से भरी बस खाई में गिर ...और पढ़ें

Jammu Kashmir News: बडगाम में खाई में गिरी BSF जवानों से भरी बस, तीन बलिदान।
Jammu Kashmir News: बडगाम में खाई में गिरी BSF जवानों से भरी बस, तीन बलिदान।

डिजिटल डेस्क, श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के बडगाम जिले में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। बीएसएफ जवानों को लेकर जा रही बस खाई में गिर गई। हादसे में तीन जवान बलिदान हो गए। वहीं दो दर्जन से अधिक जवान घायल हो गए हैं। सूचना मिलते ही घटना स्थल पर स्थानीय लोग पहुंच गए हैं। 

ब्रेल वॉटरहेल इलाके में बस खाई में गिर गई। अधिकारी के मुताबिक, बस में बीएसएफ के 36 जवान भरे थे। सड़क से फिसलने के बाद बस खाई में गिर गई। अधिकारी ने बताया कि हादसे में बीएसएफ के तीन जवान बलिदान हो गए। जबकि दो दर्जन से अधिक जवान घायल हो गए।

घायल जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज किया जा रहा है। मौके पर पुलिस पहुंच गई है। मामले की जांच में जुट गई है। 

बिलावर में भी खाई में गिरी बस, एक जवान बलिदान

वहीं, दूसरी तरफ आज सुबह भी सेना की एक गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। हादसे में एक जवान बलिदान हो गए। पठानकोट से मशेडी की ओर जा रही गाड़ी सुकराला देवी के गुरु आश्रम के पास 200 फीट गहरी खाई में गिर गई। 6 जवान गंभीर रूप से घायल हो गए।

कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को बाहर निकाला गया। प्राथमिक उपचार के बाद हेलीकॉप्टर से मिलिट्री अस्पताल पठानकोट शिफ्ट किया गया। हादसे की सूचना मिलते ही तीन एंबुलेंस को घटनास्थल पर भेजा गया। समय रहते घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

घायलों की हुई पहचान

घायलों की पहचान 35 वर्षीय अनिल सिंह पुत्र मनवीर सिंह निवासी उत्तराखंड, 34 वर्षीय पप्पू यादव पुत्र राम आशीष निवासी उत्तर प्रदेश, 30 वर्षीय भूपेंद्र सिंह पुत्र जगत सिंह निवासी उत्तराखंड, 45 वर्षीय महिपाल सिंह पुत्र पुष्कर सिंह निवासी उत्तराखंड, 37 वर्षीय सुंदर पांडे पुत्र रामास्वामी निवासी तमिलनाडु, 26 वर्षीय लोकेंद्र सिंह पुत्र मेहताब सिंह निवासी उत्तराखंड के रूप में हुई है। जबकि मृतक की पहचान सिपाही रामकिशोर के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें- PM मोदी पर महबूबा मुफ्ती का पलटवार, बोलीं- आपको अब्दुल्ला परिवार का आभारी होना चाहिए, उमर के समर्थन में आईं PDP प्रमुख