विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

LG सिन्‍हा ने किया महात्‍मा गांधी की प्रतिमा और चरखा स्‍थापना का अनावरण, बोले- 'यह आत्मनिर्भरता का है प्रतीक'

By Jagran NewsEdited By: Himani Sharma
Published: Mon, 02 Oct 2023 11:31 AM (GMT+05:30)

Gandhi Jayanti 2023 गांधी जयंती के अवसर पर उपराज्‍यपाल मनोज सिन्‍हा ने गांधी जी की प्रतिमा का अवारण किया है। ...और पढ़ें

उपराज्‍यपाल सिन्‍हा ने किया महात्‍मा गांधी की प्रतिमा अनावरण
उपराज्‍यपाल सिन्‍हा ने किया महात्‍मा गांधी की प्रतिमा अनावरण

HighLights

  1. सिन्‍हा ने कहा कि ब्रिटिश शासन के खिलाफ लड़ाई में चरखे को बापू ने एक महत्‍वपूर्ण उपकरण के रूप में इस्‍तेमाल किया था।
  2. गांधी जी की प्रतिमा और चरखा स्थापना का अनावरण किया।

ऑनलाइन डेस्‍क, श्रीनगर। Gandhi Jayanti 2023: नागरिक सचिवालय श्रीनगर में महात्‍मा गांधी की जयंती पर उपराज्‍यपाल मनोज सिन्‍हा ने गांधी जी की प्रतिमा और चरखा स्थापना का अनावरण किया। इस दौरान मनोज सिन्‍हा ने कहा कि ब्रिटिश शासन के खिलाफ लड़ाई में चरखे को बापू ने एक महत्‍वपूर्ण उपकरण के रूप में इस्‍तेमाल किया था। यह स्वदेशी आंदोलन, आत्मनिर्भरता और आर्थिक स्वतंत्रता का प्रतीक है।

गांधी जयंती पर दी बधाई

रविवार को उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने गांधी जयंती पर प्रदेश के नागरिकों को हार्दिक बधाई भी दी। अपने संदेश में उपराज्यपाल ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती हम सभी के लिए उनके अहिंसा, शांति, सच्चाई, सहनशीलता सांप्रदायिक सौहार्द और राष्ट्र निर्माण के काम करने के लिए अपने आप को समर्पित करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी का जिंदगी भर का मिशन लोगों और ग्रामीण भारत की जिंदगी को बदलने का था।

लाल बहादुर शास्‍त्री की जयंती पर भी किए श्रद्धा सुमन अर्पित 

इसी बीच उपराज्यपाल ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर भी श्रद्धा सुमन अर्पित किए। अपने संदेश में उपराज्यपाल ने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री ने देश में सुधार किए और जय जवान जय किसान का नारा दिया जो लाखों लोगों को प्रेरणा देता है।

यह भी पढ़ें: LG सिन्‍हा ने गांधी जयंती पर दी बधाई, बोले- 'अहिंसा और सामाजिक असमानता को समाज से दूर करने का लें संकल्‍प'