विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जम्मू-कश्मीर: घर के पास खेल रही 10 साल की बच्ची, तेंदुए ने कर दिया हमला; अनंतनाग GMC रेफर, दहशत में लोग

Published: Sat, 26 Sep 2026 11:25 AM (IST)

दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के बिजबेहाड़ा में एक तेंदुए ने घर के पास खेल रही 10 वर्षीय बच्ची पर ...और पढ़ें

अनंतनाग के बिजबेहाड़ा में तेंदुए ने 10 साल की बच्ची पर किया हमला। (फाइल फोटो)

अनंतनाग के बिजबेहाड़ा में तेंदुए ने 10 साल की बच्ची पर किया हमला। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. अनंतनाग के बिजबेहाड़ा में तेंदुए ने 10 वर्षीय बच्ची पर हमला किया।

  2. घायल बच्ची जिकरा को उपचार के लिए जीएमसी अनंतनाग रेफर किया गया।

  3. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सुरक्षा बढ़ाने की मांग की।

राज्य ब्यूरो, श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के बिजबेहाड़ा इलाके में शुक्रवार शाम तेंदुए के हमले से एक 10 वर्षीय बच्ची घायल हो गई। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और स्थानीय लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

जानकारी के अनुसार, बिजबेहाड़ा के हायार इलाके में अपने घर के पास मौजूद बच्ची पर अचानक तेंदुए ने हमला कर दिया। हमले में बच्ची घायल हो गई। घटना के तुरंत बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने उसे उपचार के लिए उपजिला अस्पताल (एसडीएच) बिजबेहाड़ा पहुंचाया।

सरकारी मेडिकल कॉलेज अनंतनाग रेफर 

प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बच्ची को बेहतर और विशेष चिकित्सा सुविधा के लिए सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) अनंतनाग रेफर कर दिया। घायल बच्ची की पहचान जिकरा (10) पुत्री मोहम्मद यूसुफ गनई निवासी हायार, बिजबेहाड़ा के रूप में हुई है।

लोगों में भय का माहौल 

घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में भय का माहौल है। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से इलाके में तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखने और लोगों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।

ग्रामीणों का कहना है कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए समय रहते प्रभावी कार्रवाई जरूरी है।