जम्मू-कश्मीर: कुपवाड़ा के हंदवाड़ा में गैस सिलिंडर फटा, एक व्यक्ति गंभीर रूप से झुलसा
उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा में गैस सिलेंडर फटने से एक व्यक्ति झुलस गया। उसे उपचार के लिए ...और पढ़ें

कुपवाडा़ में सिलिंडर ब्लास्ट (प्रतीकात्मक फोटो)
HighLights
कुपवाड़ा के हंदवाड़ा में गैस सिलेंडर फटा।
मोहम्मद रफीक भोरवाल गंभीर रूप से झुलसे।
पुलिस ने घटना की जांच शुरू की।
जागरण संवाददाता, श्रीनगर। उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा तहसील के बांदी हारिल इलाके में एक रसई गैस सिलेंडर फटने से एक व्यक्ति झुलस गया।
उसकी पहचान मोहम्मद रफीक भोरवाल पुत्र मोहम्मद जमील भोरवाल के तौर पर हुई है। जानकारी के अनुसार घटना शनिवार तड़के उस समय घटी जब उक्त व्यक्ति रसोई घर में गैस सिलेंडर फिट कर रहा था कि इसी बीच गैस सिलेंडर अचानक फट गया जिससे उक्त व्यक्ति झुलस गया।
उसे उपचार के लिए हंदवाड़ा के उपजिला अस्पताल में भरती कराया गया है। इस घटना से घर के किचन को थोड़ा नुकसान हुआ है, जबकि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
