विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ज्म्मू-कश्मीर में दर्दनाक हादसा, कुपवाड़ा में खाई में गिरी सूमो; 5 की मौत, 9 महीने की बच्ची भी शामिल

By Naveen NawazEdited By: Dallu Slathia
Published: Mon, 28 Sep 2026 11:26 AM (IST)Updated: Mon, 28 Sep 2026 12:29 PM (IST)

उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के करनाह के सिमारी में एक सूमो वाहन खाई में गिरने से 5 लोगों की ...और पढ़ें

कुपवाड़ा के करनाह में सूमो खाई में गिरी, 5 की मौत। (फाइल फोटो)

कुपवाड़ा के करनाह में सूमो खाई में गिरी, 5 की मौत। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. कुपवाड़ा के करनाह में सूमो खाई में गिरी।

  2. हादसे में 5 लोगों की मौके पर मौत।

  3. मृतकों में पिता-पुत्री मोहम्मद इदरीस और हमजा शामिल।

राज्य ब्यूरो, श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में सोमवार को दर्दनाक हादसा हो गया। उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के करनाह इलाके के सिमारी में सोमवार को एक सूमो वाहन खाई में गिर गया। हादसे में 5 लोगों की मौत  की जानकारी मिली है। 

मृतकों में कसर दीन के 32 वर्षीय बेटे मोहम्मद इदरीस और उनकी नौ महीने की बेटी हमजा भी शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। घायलों को बेहतर इलाज के लिए GMC श्रीनगर भेजा गया है।

मौके पर तीन एम्बुलेंस तैनात

इस बीच, न तो पुलिस और न ही ज़िला प्रशासन ने अभी तक करनाह हादसे की पुष्टि की है। मौके पर अभी तीन एम्बुलेंस तैनात हैं, जबकि बचाव कार्य में मदद के लिए और एम्बुलेंस भेजी गई हैं। बचाव कार्य अभी भी जारी है। खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है।