विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कश्मीर: घर में खेलते-खेलते पानी के टब में गिरा मासूम, इलाज के दौरान मौत; परिवार में मातम

Published: Thu, 01 Oct 2026 05:55 PM (IST)

उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के कलामाबाद में घर में खेलते समय दो साल का मासूम पानी के टब में ...और पढ़ें

कुपवाड़ा में घर में खेलते दो साल का मासूम पानी के टब में गिरा, मौत। (फाइल फोटो)

कुपवाड़ा में घर में खेलते दो साल का मासूम पानी के टब में गिरा, मौत। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. कुपवाड़ा में दो साल का बच्चा पानी के टब में गिरा।

  2. गंभीर हालत में अस्पताल भर्ती, एक दिन चला इलाज।

  3. इलाज के दौरान मासूम की दुखद मौत हो गई।

राज्य ब्यूरो, श्रीनगर। उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के कलामाबाद इलाके में एक दर्दनाक हादसे ने परिवार की खुशियां छीन लीं। घर में खेल रहा महज दो साल का मासूम अचानक पानी के टब में गिर गया। हादसे के बाद परिजन उसे तत्काल अस्पताल ले गए, जहां करीब एक दिन तक उसका इलाज चला, लेकिन आज वीरवार को उसने दम तोड़ दिया।

मृतक बच्चे की पहचान शहनाज शफात (2) पुत्र शफात अहमद रेशी के रूप में हुई है।

घर में खेलते समय पानी से भरे टब में गिरा बच्चा

अधिकारियों ने बताया कि बच्चा बुधवार को अपने घर में था, इसी दौरान वह दुर्घटनावश पानी से भरे टब में गिर गया। हादसे का पता चलते ही परिजनों ने उसे तुरंत न्यू टाइप प्राइमरी हेल्थ सेंटर (एनटीपीएचसी) कलामाबाद पहुंचाया।

चिकित्सकों ने उसका उपचार शुरू किया, लेकिन उसकी हालत गंभीर बनी रही।

मौत की खबर ने छीन ली सारी खुशियां

परिवार को उम्मीद थी कि इलाज के बाद मासूम की हालत सुधरेगी और वह फिर घर लौटेगा, लेकिन आज वीरवार को उसकी मौत की खबर ने परिवार को तोड़ दिया।

घटना के बाद संबंधित अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लिया है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जांच की जा रही है।