विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कश्मीर: कुलगाम में भालू का अचानक हमला, 4 घायल; दो की हालत गंभीर, दहशत में घरों से नहीं निकल रहे लोग

Published: Fri, 02 Oct 2026 11:49 AM (IST)

दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में एक जंगली भालू ने चार लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया, जिसमें ...और पढ़ें

कुलगाम में भालू का हमले से चार लोग घायल। (फाइल फोटो)

कुलगाम में भालू का हमले से चार लोग घायल। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. कुलगाम में जंगली भालू ने चार लोगों पर हमला किया।

  2. हमले में दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल, दो पुरुष स्थिर।

  3. वन्यजीव विभाग की टीम भालू को पकड़ने में जुटी।

राज्य ब्यूरो, श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में वीरवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक भालू ने चार लोगों पर हमला कर दिया। इस हमले में चार लोग घायल हो गए। इसमें दो की हालत गंभीर बनी हुई है जबकि दोनों पुरुषों की हालत फिलहाल स्थिर है।

घटना दमहाल हांजीपोरा के नंदीमार्ग नार्द इलाके की है। हमले के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है और लोग घरों से बाहर निकलने में भी सतर्कता बरत रहे हैं।

अधिकारियों के अनुसार, भालू के हमले में दो पुरुष और दो महिलाएं घायल हुई हैं। घायलों की पहचान शफीका बानो (60) पत्नी बशीर अहमद डार, आयशा बानो (50) पत्नी अब्दुल सलाम मागरे, मोहम्मद इकबाल भट पुत्र अब्दुल्ला भट और अब्दुल सलाम के रूप में हुई है। सभी सीआर पोरा के रहने वाले हैं।

महिलाओं की हालत गंभीर

अधिकारियों ने बताया कि दोनों महिलाओं की हालत गंभीर बनी हुई है जबकि दोनों पुरुषों की हालत फिलहाल स्थिर है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का महौल है।

वन्यजीव विभाग की टीम इलाके में तैनात 

ग्रामीणों को आशंका है कि भालू अभी भी आसपास के इलाकों में मौजूद हो सकता है। हालांकि हमले की सूचना मिलते ही वन्यजीव विभाग की टीम को इलाके में तैनात किया गया है। टीम जंगली भालू की तलाश कर रही है ताकि पकड़कर लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।