कुलगाम व शोपियां में ¨हसा, सात सुरक्षाकर्मियों समेत 32 लोग जख्मी
राज्य ब्यूरो, श्रीनगर : दक्षिण कश्मीर के खुडवनी (कुलगाम) और डीकेपोरा (शोपियां) में शनिवार
राज्य ब्यूरो, श्रीनगर : दक्षिण कश्मीर के खुडवनी (कुलगाम) और डीकेपोरा (शोपियां) में शनिवार को आतंकियों के बचाव में उतरी ¨हसक तत्वों की भीड़ को खदेड़ने के लिए सुरक्षाबलों को लाठियों और आंसूगैस के अलावा गोली भी चलानी पड़ी। ¨हसक झड़पों में सात सुरक्षाकर्मियों समेत 32 लोग जख्मी हुए हैं। वहीं खुडवनी क्षेत्र में तलाशी अभियान जारी है।
तीन आतंकियों के घट्ट खुडवनी में छिपे होने की खबर मिलते ही सुबह सेना, पुलिस और सीआरपीएफ के संयुक्त कार्यदल ने घेराबंदी करते हुए तलाशी अभियान (कासो) चलाया। जैसे ही तलाशी अभियान शुरू हुआ तो आतंकी समर्थक तत्वों ने सुरक्षाबलों पर पथराव किया। कुछ तत्वों ने वाहनों को आग लगाने का प्रयास किया तो सुरक्षाकर्मियों ने बल प्रयोग किया। इसके बाद शुरू हुई ¨हसक झड़पों में रेडवनी तक फैल गई जिसमें एक दर्जन लोग जख्मी हुए। पांच को उपचार के लिए श्रीनगर अस्पताल में लाया गया। इसी दौरान शोपियां के डीकेपोरा इलाके में तीन आतंकी अपने किसी संपर्क सूत्र के पास मिलने पहुंचे। इसका पता चलते सुरक्षाबलों ने गांव को घेर दिया। सभी रास्ते सील कर दिए गए। आतंकी समर्थक तत्वों ने सुरक्षाबलों पर पथराव शुरू कर दिया। जवानों ने ¨हसक तत्वों को खदेड़ने के लिए बल प्रयोग किया। कुछ देर में पूरे इलाके में झड़पें शुरू हो गई। कहा जाता है कि इस दौरान आतंकी भाग निकले। स्थिति को भांप सुरक्षाबलों ने अभियान समाप्त कर दिया। ¨हसक झड़पों में 20 लोग जख्मी हो गए। शाम साढ़े चार बजे सुरक्षाबलों ने सोपोर के क्रेंकशवन में आतंकियों के छिपने की सूचना पर तलाशी अभियान चलाया जो दो घंटे बाद समाप्त हुआ। अनंतनाग के हलमुला में सुरक्षाबलों ने आतंकियों को पकड़ने के लिए कासो चलाया जो देर रात गए खबर के लिखे जाने तक जारी था।