विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'स्मार्ट मीटर के लिए केबल खरीदना जरूरी नहीं,' जम्मू-कश्मीर के बिजली उपभोक्ताओं को राहत; KPDCL ने साफ किए नियम

Published: Wed, 21 Oct 2026 04:01 PM (IST)

केपीडीसीएल ने स्पष्ट किया है कि स्मार्ट मीटर लगाने के लिए उपभोक्ताओं को अतिरिक्त केबल खरीदने के लिए मजबूर नहीं ...और पढ़ें

स्मार्ट मीटर की केबल पर केपीडीसीएल ने साफ किया नियम। (फाइल फोटो)

स्मार्ट मीटर की केबल पर केपीडीसीएल ने साफ किया नियम। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. केपीडीसीएल ने अतिरिक्त केबल खरीदने पर जोर नहीं देने को कहा।

  2. सज्जाद लोन के आरोपों पर निगम ने दी महत्वपूर्ण सफाई।

  3. स्मार्ट मीटर इंस्टॉलेशन में आवश्यक केबल परियोजना का हिस्सा।

जागरण संवाददाता, श्रीनगर। स्मार्ट मीटर लगाने के लिए उपभोक्ताओं को अतिरिक्त केबल खरीदने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता। केपीडीसीएल का यह बयान जम्मू-कश्मीर पीपुल्स कांन्फ्रेंस के अध्यक्ष और हंदवाड़ा के विधायक सज्जाद लोन के उस आरोप के बाद आया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि लोगों से इसके लिए 4,000 से 5,000 रुपये तक की मांग की जा रही है।

लोन ने आरोप लगाया था कि इस अतिरिक्त खर्च से गरीब परिवारों पर आर्थिक बोझ पड़ रहा है। इसके जवाब में, केपीडीसीएल ने कहा कि उनके स्मार्ट मीटरिंग प्रोजेक्ट में इंस्टालेशन के लिए जरूरी केबल शामिल हैं, और जहां तकनीकी रूप से जरूरत हो, वहां अतिरिक्त लंबाई वाली केबल भी दी जाती हैं।

स्मार्ट मीटर के लिए सर्विस लाइन बदलना अनिवार्य नहीं

कारपोरेशन ने स्पष्ट किया कि मौजूदा बिजली नियमों के तहत, उपभोक्ता अपनी सर्विस लाइनों के लिए खुद जिम्मेदार हैं। हालांकि, इन केबलों को बदलना या अपग्रेड करना पूरी तरह से वैकल्पिक है, और इसे स्मार्ट मीटर लगाने की अनिवार्य शर्त नहीं बनाया जा सकता।

केबल खरीदने का दबाव नहीं बना सकते अधिकारी

केपीडीसीएल ने एक बयान में कहा, 'स्मार्ट मीटर लगाने के लिए किसी भी उपभोक्ता को केबल खरीदने या कोई अनावश्यक खर्च उठाने के लिए मजबूर नहीं किया जाना चाहिए।'

अनावश्यक खर्च के लिए मजबूर करें तो करें शिकायत

कारपोरेशन ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि अगर उन्हें केबल खरीदने या अनावश्यक खर्च उठाने के लिए मजबूर किया जाता है, तो वे संबंधित अधिकारियों को इसकी सूचना दें, ताकि उचित कार्रवाई की जा सके।