विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कश्मीर में श्रीनगर, उड़ी समेत कई इलाकों में 6 घंटे की बिजली कटौती, KPDCL ने जारी किया शेड्यूल; चेक करें लिस्ट

Published: Wed, 16 Sep 2026 07:15 AM (IST)

केपीडीसीएल ने घाटी में रखरखाव और अन्य कार्यों के लिए सितंबर और अक्टूबर में बिजली कटौती का शेड्यूल जारी किया ...और पढ़ें

घाटी में केपीडीसीएल का बिजली कटौती शेड्यूल जारी। (फाइल फोटो)

घाटी में केपीडीसीएल का बिजली कटौती शेड्यूल जारी (फाइल फोटो)

HighLights

  1. केपीडीसीएल ने घाटी में रखरखाव के लिए बिजली कटौती शेड्यूल जारी किया।

  2. श्रीनगर, उड़ी, बडगाम सहित कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित होगी।

  3. कटौती 15 सितंबर से 3 अक्टूबर तक विभिन्न तिथियों पर होगी।

जागरण संवाददाता, श्रीनगर। केपीडीसीएल ने इस महीने घाटी में कई जगहों पर रखरखाव और दूसरे कामों के लिए बिजली कटौती का शेड्यूल जारी किया है। चीफ इंजीनियर (डिस्ट्रीब्यूशन) के मुताबिक, 33 केवी,एजेएचपी -उड़ी लाइन 21, 23, 26, 28 और 30 सितंबर और 3 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक बंद रहेगी।

इस शटडाउन से सलामाबाद,एनएचपीसी ,एमईएस उड़ी, टीएफसी उड़ी, घरकोट, बांदी, मोहूरा, रामपुर, बिझमा, धनी, बागना, कमलकोट, परनपिल्लम और आसपास के इलाकों में बिजली सप्लाई प्रभावित होगी।

33 केवी बेमिना-फतेह कदल और 33 केवी बेमिना-बरबरशाह लाइन बंद रहने की वजह से 19 सितंबर को सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक केके मोहल्ला, नौपोरा, बोहरीकदल, बरबर शाह, बाबाडेम्ब, बिशंबरनगर, गौसिया अस्पताल, नईसड़क, बरबरशाह, एक्सचेंज, बसंतबाग, कार पार्किंग, मैसूमा और आसपास के इलाकों में बिजली सप्लाई प्रभावित होगी।

दक्षिण कश्मीर के कई इलाकों में 17 सितंबर को बिजली कटौती

दक्षिण कश्मीर में, 33 केवी वानपोह-आशाजीपोरा लाइन 17 सितंबर को सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक बंद रहेगी, जिससे आशाजीपोरा, डायलगाम, रोहू, मलकनाग, रेशीबाजार, जंगलात मंडी, शिरपोरा, नौगाम और आसपास के इलाकों में बिजली सप्लाई प्रभावित होगी।

बडगाम समेत कई इलाकों में सप्लाई रहेगी बंद

17 सितंबर को सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक 33 केवी बडगाम लाइन भी बंद रहेगी, जिससे बडगाम, सबदान, नसरुल्लाहपोरा, जवालापोरा, टाउन ओमपोरा, सिडको हाउसिंग कॉलोनी, रेलवे स्टेशन,एनआईएफटी और आस-पास के इलाकों में बिजली सप्लाई प्रभावित होगी।