विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 19, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kishtwar Encounter: किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, भारी गोलीबारी जारी

Published: Fri, 19 Sep 2025 11:13 PM (GMT+05:30)Updated: Fri, 19 Sep 2025 11:17 PM (GMT+05:30)

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। खुफिया जानकारी मिलने पर भारतीय सेना ने सर्च ऑपरेशन ...और पढ़ें

Kishtwar Encounter: किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू। फाइल फोटो
Kishtwar Encounter: किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू। फाइल फोटो

डिजिटल डेस्क, श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों की आतंकियों के साथ मुठभेड़ हो गई। शुक्रवार रात करीब आठ बजे खुफिया जानकारी मिलने पर भारतीय सेना ने सर्च ऑपरेशन चलाया। सुरक्षाबलों को देख आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। सेना के जवानों ने जवाबी कार्रवाई की।

भारतीय सेना की व्हाइट नाइट कोर ने जानकारी देते हुए कहा कि खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन चलाया। दोनों तरफ से भारी गोलीबारी जारी है।

वहीं, दूसरी तरफ संयुक्त तलाशी अभियान के दौरान पुंछ सेक्टर में सेना के जवानों ने हथियारों का जखीरा बरामद किया है। एके 47, चार एके मैगज़ीन, 20 हैंड ग्रेनेड और अन्य युद्ध जैसे भंडार बरामद किए हैं। तलाशी अभियान अभी जारी है।