कठुआ के बिलावर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, सर्च ऑपरेशन के दौरान शुरू हुई फायरिंग
जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बिलावर इलाके में बुधवार को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। खुफिया जानकारी मिलने ...और पढ़ें
HighLights
कठुआ के बिलावर में सुरक्षाबलों-आतंकियों के बीच मुठभेड़।
खुफिया जानकारी पर सर्च ऑपरेशन के दौरान हुई फायरिंग।
भारतीय सेना के जवान आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दे रहे।
जागरण संवाददाता, कठुआ। जम्मू-कश्मीर के कठुआ में बुधवार को सुरक्षाबलों की आतंकियों के साथ मुठभेड़ हो गई। यह मुठभेड़ कठुआ के बिलावर इलाके में हुई है। भारतीय सेना के जवान डटकर दहशतगर्दों को मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं।
सर्च ऑपरेशन के दौरान यह मुठभेड़ शुरू हुई है। खुफिया जानकारी मिलने पर सुरक्षाबलों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया। इसी दौरान आतंकियों ने फायिरंग शुरू कर दी। इसके बाद जवानों ने जवाबी कार्रवाई की।
आईजीपी जम्मू ने जानकारी देते हुए बताया कि एसओजी कठुआ और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई है। कमाध नाले के जंगल में दोनों ओर से फायरिंग जारी है।
T-101
— IGP Jammu (@igp_jammu) January 7, 2026
SOG Kathua has engaged terrorists in the forest of Kamadh Nullah, Kathua.
गांव में अतिरिक्त बल तैनात
सैन्य अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ आज शाम बिलावर के कहोग गांव में शुरू हुई, जब दो-तीन आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान चलाया।
शाम करीब 4 बजे बिलावर पुलिस थाना क्षेत्र के कमाध नाले में स्थानीय लोगों ने एक आतंकवादी को देखा। अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों को मार गिराने के लिए गांव में अतिरिक्त बल भेजा गया है।
उधमपुर में एक जवान बलिदान
वहीं, इससे पहले उधमपुर में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई थी। जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) के आतंकियों को सुरक्षाबलों ने घेर लिया था। मुठभेड़ के दौरान जम्मू-कश्मीर पुलिस विशेष अभियान दल (एसओजी) के एक जवान बलिदान हो गए थे।
बलिदानी अमजद पठान जिला पुंछ में मेंढर का रहने वाला था। आईजीपी जम्मू ने बताया था कि जम्मू-कश्मीर पुलिस को मिली सूचना के आधार पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया था।
