विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कभी 'भट्ट', कभी 'धर'... फर्जी पहचान बनाकर कश्मीरी हिंदुओं की जमीन बेचता था सोमनाथ, अब क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़ा

Published: Mon, 28 Sep 2026 12:04 PM (IST)

घाटी में विस्थापन के बाद कश्मीरी हिंदुओं की खाली पड़ी संपत्तियों के फर्जी सेल डीड बनाकर बेचने वाले आरोपी सोम ...और पढ़ें

कश्मीरी हिंदुओं की जमीनों के फर्जीवाड़े का मास्टरमाइंड सोम नाथ कौल गिरफ्तार। (फाइल फोटो)

कश्मीरी हिंदुओं की जमीनों के फर्जीवाड़े का मास्टरमाइंड सोम नाथ कौल गिरफ्तार। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. कश्मीरी हिंदुओं की संपत्तियों के फर्जी सेल डीड बनाता था।

  2. आरोपी सोम नाथ कौल क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़ा।

  3. अलग-अलग पहचानों का इस्तेमाल कर लोगों को ठगता था।

राज्य ब्यूरो, जागरण, श्रीनगर। घाटी में विस्थापन के बाद वीरान पड़ी कश्मीरी हिंदुओं की संपत्तियों के फर्जी सेल डीड बनाकर धोखे से बेचने के मामले में वांछित आरोपित क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़ा है। आरोपित सोम नाथ कौल खुद को संपत्ति का मालिक और अलग-अलग पहचानों के रूप में पेश कर जालसाजी का खेल खेलता था।

काफी समय से पुलिस उसकी तलाश में थी। श्रीनगर के सब-जज की अदालत के आदेश और महीनों की निगरानी के बाद आर्थिक अपराध शाखा की विशेष टीम ने कार्रवाई की।

जम्मू के जानीपुर में रह रहा था आरोपित

अधिकारियों के मुताबिक आरोपित मूल रूप से बेंगलुरु नार्थ के लोटस टावर का निवासी बताया है और वर्तमान में जम्मू के जानीपुर में रह रहा था। जांच एजेंसी के अनुसार, वह लंबे समय से फरार था। उसे पकड़ने के लिए कई बार सार्वजनिक नोटिस जारी किए गए, लेकिन वह अलग-अलग पहचान का इस्तेमाल कर गिरफ्तारी से बचता रहा।

आर्थिक अपराध शाखा के अनुसार, आरोपित पर जमीन के सौदों में फर्जी पावर आफ अटार्नी और एग्रीमेंट टू सेल का इस्तेमाल करने तथा लोगों को आर्थिक लेन-देन में फंसाने के आरोप हैं।

जमीन के सौदों में अलग-अलग नामों से पेश हुआ

सोम नाथ कौल ने जमीन के सौदे के लिए लोगों को राजी कर समय खुद को अलग-अलग नामों जैसे बृज नाथ भट्ट, मोहन लाल धर और हादी नाथ धर से पेश किया। जांच एजेंसी करोड़ों के वित्तीय लेन-देन, संपत्ति सौदों और इस मामले में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की पड़ताल कर रही है।

पिछले सप्ताह बड़गाम निवासी गिरफ्तार

इसी मामले में पिछले सप्ताह बड़गाम निवासी गुलाम मोहिउद्दीन डार को गिरफ्तार कर चुकी है। उस पर पुलवामा और बिजबिहाड़ा में कश्मीरी हिंदुओं की जमीन और पेड़ों को फर्जी दस्तावेजों के सहारे बेचने के नाम पर 93 लाख रुपये की ठगी का आरोप है।

आर्थिक अपराध शाखा ने लोगों से जमीन और वित्तीय लेन-देन में सतर्कता बरतने तथा संदिग्ध आर्थिक अपराधों की सूचना अधिकारियों को देने की अपील की है।