विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कश्मीर में अगले दिनों कैसा रहेगा मौसम? श्रीनगर समेत कई इलाकों में बारिश; ऊंचे पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट

Published: Sat, 10 Oct 2026 04:46 PM (IST)

Kashmir Weather: घाटी में मौसम ने फिर करवट ली है, श्रीनगर समेत कई इलाकों में ताजा बारिश हुई। मौसम विभाग ...और पढ़ें

कश्मीर में बारिश-बर्फबारी के साथ चलेंगी तेज हवाएं। (फाइल फोटो)

कश्मीर में बारिश-बर्फबारी के साथ चलेंगी तेज हवाएं। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. श्रीनगर सहित घाटी में फिर हुई ताजा बारिश।

  2. अगले 24 घंटों में उच्च पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी संभव।

  3. किसानों को फसल सुरक्षित रखने की सलाह दी गई।

जागरण संवाददाता, श्रीनगर। घाटी में शुक्रवार को मौसम में आए हल्के सुधार के बाद शनिवार को मौसम के मिजाज फिर से तीखे हो गए और श्रीनगर समेत अधिकांश इलाकों में ताजा बारिश हुई। उधर, मौसम विभाग ने अगले चौबीस घंटों के दौरान भी घाटी में मौसम के मिजाज आंशिक तौर पर तीखे रहने और इस बीच उच्च पर्वतीय इलाकों में हलकी बारिश की संभावना जताई है।

विभागाधारियों के अनुसार 22 अक्तूबर को मौसम के मिजाज कुल मिलाकर शुष्क ही रहेंगे। अलबत्ता बीच-बीच में कुछ इलाकों विशेषकर उच्च पर्वतीय इलाकों में हलकी बारिशें व बर्फबारी हो सकती हैंं।

अधिकारियों के अनुसार, 13 और 14 अक्टूबर को बादल छाए रहने की संभावना है, साथ ही जगहों पर हल्की बारिश, ऊंचे इलाकों में बर्फबारी, गरज के साथ बारिश और तेज़ हवाएं चलने का अनुमान है।

15 और 16 अक्टूबर को मौसम सूखा रहने की उम्मीद

15 और 16 अक्टूबर को मौसम ज़्यादातर सूखा रहने की उम्मीद है, हालांकि कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। आमतौर पर 17 से 22 अक्टूबर तक मौसम सूखा रहने की संभावना है।

किसानों को सलाह

विभाग ने किसानों को सलाह दी कि वे कटाई जारी रखें और पहले से काटे गए सेब और धान को सुरक्षित रखें। उन्होंने 13-14 अक्टूबर को आंधी-तूफान और तेज़ हवाओं की भी चेतावनी दी।