विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कश्मीर में मौसम कैसा है? पहाड़ों पर बर्फ, मैदानों में रुक-रुककर बारिश; श्रीनगर में ठंड बढ़ी, जानें ताजा अपडेट

Published: Mon, 28 Sep 2026 05:35 PM (IST)

घाटी के पर्वतीय इलाकों में सोमवार को ताजा बर्फबारी हुई, जबकि निचले क्षेत्रों में हल्की बारिश दर्ज की गई, जिससे ...और पढ़ें

कश्मीर घाटी में फिर बर्फबारी, तापमान में आई गिरावट। (फाइल फोटो)

कश्मीर घाटी में फिर बर्फबारी, तापमान में आई गिरावट। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. उच्च पर्वतीय इलाकों में ताजा बर्फबारी, निचले क्षेत्रों में हल्की बारिश।

  2. श्रीनगर सहित घाटी में ठंड बढ़ी, तापमान में गिरावट दर्ज।

  3. मौसम विभाग ने आगामी दिनों में बारिश-बर्फबारी की संभावना जताई।

जागरण संवाददाता, श्रीनगर। घाटी में सोमवार को मौसम ने एक बार फिर करवट बदल ली और दूधपथरी समेत घाटी के उच्च पर्वतीय इलाकों में ताजा बर्फबारी जबकि निचले इलाकों में हलकी बारिश हुई। श्रीनगर और इसके साथ सटे इलाकों में आसमान बादले से ढका रहा।

ताजा बर्फबारी और बारिश के चलते घाटी में लोगों ने ठंड महसूस की। इधर मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने कहा कि अगले चौबीस घंटों के दौरान घाटी के कई इलाकों में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे, हल्की बारिश, गरज के साथ बौछारें और तेज़ हवाएं चलेंगी।

गौरतलब है कि सोमवार तड़के घाटी के उच्च पर्वतीय इलाकों जिनमें अफरवट, दूधपथरी, साधना टाप, राजदान टाप, गुरेज आदि में बर्फबारी शुरू हुई जो प्राप्त सूनचाओं के अनुसार दिनभर रुक रुक कर जारी रही। इस बीच उक्त इलाकों में बर्फ की पतली चादर बिछ गई।

कश्मीर में तीसरी बर्फबारी ने बढ़ाई ठंड

बता देते हैं कि यह मौजूदा मौसम में उच्च पर्वतीय इलाकों में तीसरी बर्फबारी है। वहीं निचले इलाकों में दिनभर रुक रुक कर बारिश होती रही। श्रीनगर और इसके साथ सटे इलकों में तो मौसम शुष्क रहा। इन इलाकों में बादल छाए रहे।

इस खबर के लिखे जाने तक श्रीनगर में कहीं बारिश नही हुई। इस बीच ताजा बर्फबारी और बारिश के चलते घाटी के तापमान में गिरावट आ गई जिससे लोगों को ठंड का अहसास हुआ। 

कश्मीर में आगे कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभागाधिकारियों ने बताया कि 29 सितंबर शाम से 3 अक्टूबर तक मौसम आमतौर पर सूखा रहने की उम्मीद है। उनके अनुसार 4 से 6 अक्टूबर तक, कुछ जगहों पर हल्के से लेकर आमतौर पर बादल छाए रहेंगे, हल्की बारिश, ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी, गरज के साथ छींटे और तेज़ हवाएं चलने की उम्मीद है।

7 से 8 अक्टूबर तक मौसम आमतौर पर सूखा रहने की उम्मीद है, जबकि 9-10 अक्टूबर को हल्के से लेकर आमतौर पर बादल छाए रहेंगे, हल्की बारिश, ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी, कुछ जगहों पर गरज और तेज़ हवाएं चलने की संभावना है।