कश्मीर विवि में अकादमिक गतिविधियां पांच से शुरू
राज्य ब्यूरो, श्रीनगर : कश्मीर विश्वविद्यालय में अकादमिक गतिविधियां अब पांच मार्च 2019 से शुरू होंगी
By JagranEdited By: Published: Thu, 28 Feb 2019 02:57 AM (IST)Updated: Thu, 28 Feb 2019 02:57 AM (IST)
राज्य ब्यूरो, श्रीनगर : कश्मीर विश्वविद्यालय में अकादमिक गतिविधियां अब पांच मार्च 2019 से शुरू होंगी। इससे पूर्व 25 फरवरी को विश्वविद्यालय प्रशासन ने शरदकालीन अवकाश के बाद पहली मार्च 2019 से कक्षाएं बहाल करने का एलान किया था।
विश्वविद्यालय में डिप्टी रजिस्ट्रार अकादमिक की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि विश्वविद्यालय के मुख्य और सेटेलाइट कैंपस में अब पहली मार्च के बजाय पांच मार्च से ही सामान्य कक्षाएं बैठेंगी और अकादमिक गतिविधियां बहाल होंगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें