विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कश्मीर में बिजली कटौती का शेड्यूल जारी, कहीं 5 तो कहीं 6 घंटे बंद रहेगी सप्लाई; चेक करें पूरी लिस्ट

Published: Wed, 07 Oct 2026 02:51 PM (IST)

केपीडीसीएल ने कश्मीर के कई इलाकों में 10, 11 और 14 अक्टूबर को 33 केवी ट्रांसमिशन लाइनों के रखरखाव के ...और पढ़ें

कश्मीर में 10 से 14 अक्टूबर तक कई इलाकों में बिजली कटौती। (फाइल फोटो)

कश्मीर में 10 से 14 अक्टूबर तक कई इलाकों में बिजली कटौती। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. केपीडीसीएल ने कश्मीर में बिजली कटौती की घोषणा की।

  2. 33 केवी लाइनों के रखरखाव के कारण होगी कटौती।

  3. 10, 11 और 14 अक्टूबर को प्रभावित रहेंगे कई इलाके।

जागरण संवाददाता, श्रीनगर। कश्मीर के लोगों के लिए जरूरी खबर है। केपीडीसीएल ने बताया कि 33 केवी ट्रांसमिशन लाइनों पर मेंटेनेंस और उससे जुड़े कामों के कारण कश्मीर के कई इलाकों में 10, 11 और 14 अक्टूबर को तय समय पर बिजली कटौती होगी।

केपीडीसीएल के चीफ इंजीनियर (डिस्ट्रीब्यूशन) के अनुसार, 33 केवी नेहलपोरा-मारकुंडल लाइन भी 11 और 14 अक्टूबर को सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक बंद रहेगी, जिससे मारकुंडल, नाइदखाई, सुंबल, गुंड बून और आसपास के इलाकों में बिजली सप्लाई प्रभावित होगी।

10 अक्टूबर को 5 घंटे गुल रहेगी बत्ती

10 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक 33 केपी केपी बाग लाइन बंद रहेगी, जिससे केपी बाग, सोइटेंग पीएचई, मेहजूरनगर, जवाहरनगर, कुरसू, राजबाग, ज़ीरो ब्रिज, गोगजीबाग, लालमंडी और आसपास के इलाके प्रभावित होंगे।

ओमपोरा समेत आसपास के इलाकों में बिजली कटौती

33 केवी बडगाम सिडको लाइन बंद होने के कारण 10 अक्टूबर को सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक ओमपोरा, सिडको, हाउसिंग कॉलोनी, बडगाम रेलवे स्टेशन,एनआईएफटी और आसपास के इलाकों में बिजली सप्लाई प्रभावित होगी।

इस बीच,केपीडीसीएल ने बताया कि 10 अक्टूबर को 220 केवी वागूरा-ज़ैनाकोट सर्किट-I लाइन की तय बिजली कटौती रद्द कर दी गई है।