विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कश्मीर मैराथन फिर लौट रहा, डल झील किनारे दौड़ेंगे हजारों लोग; जानें कब होगा आयोजन

Published: Mon, 28 Sep 2026 03:56 PM (IST)

जम्मू-कश्मीर पुलिस 1 अक्टूबर 2026 को श्रीनगर में 'कश्मीर मैराथन 2026–रन फॉर यूनिटी' का आयोजन करेगी। इसका उद्देश्य खेल, फिटनेस ...और पढ़ें

कश्मीर में 1 अक्टूबर को 'रन फॉर यूनिटी' मैराथन का आयोजन। (फाइल फोटो)

कश्मीर में 1 अक्टूबर को 'रन फॉर यूनिटी' मैराथन का आयोजन। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. जम्मू-कश्मीर पुलिस 1 अक्टूबर 2026 को मैराथन आयोजित करेगी।

  2. 'रन फॉर यूनिटी' का उद्देश्य खेल, फिटनेस और एकता है।

  3. डल झील किनारे हजारों धावकों ने पिछले आयोजन में हिस्सा लिया।

राज्य ब्यूरो, श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में खेल, फिटनेस और एकता का संदेश देने के लिए एक बार फिर बड़ा आयोजन होने जा रहा है। जम्मू-कश्मीर पुलिस 1 अक्टूबर 2026 को ‘कश्मीर मैराथन 2026–रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन करने जा रही है।

इस मैराथन का आयोजन श्रीनगर स्थित पुलिस गोल्फ कोर्स में किया जाएगा। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने इस आयोजन का प्रोमोशनल वीडियो जारी किया है।

वीडियो में मैराथन के पिछले संस्करण की झलकियां दिखाई गई हैं, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया था। डल झील के किनारे हजारों धावकों की मौजूदगी ने आयोजन को खास बना दिया था।

व्हीलचेयर पर पहुंचे एथलीटों ने बढ़ाया हौसला

इस मैराथन में व्हीलचेयर पर शामिल हुए एथलीटों की भागीदारी ने भी लोगों का ध्यान खींचा था। आयोजन का उद्देश्य केवल दौड़ तक सीमित नहीं है, बल्कि एकता, फिटनेस, खेल भावना और सामाजिक भागीदारी को बढ़ावा देना है।

जेके पुलिस की ओर से फिलहाल रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया और अलग-अलग श्रेणियों की विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई है।