सैन्य कर्मियों पर पथराव हवा में चलाई गोली
राज्य ब्यूरो, श्रीनगर : दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में रविवार को पत्थरबाजों से बचने के लिए सैन्यक
By JagranEdited By: Published: Mon, 18 Jun 2018 01:55 AM (IST)Updated: Mon, 18 Jun 2018 01:55 AM (IST)
राज्य ब्यूरो, श्रीनगर : दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में रविवार को पत्थरबाजों से बचने के लिए सैन्यकर्मियों को हवा में गोली चलानी पड़ी।
अनंतनाग-पहलगाम मार्ग पर स्थित अकड़ पार्क के पास शाम को सैन्यकर्मियों का एक दल अपने वाहनों से गुजर रहा था। सैन्य वाहनों को देखते ही पार्क में मौजूद कुछ शरारती तत्वों ने भड़काऊ नारेबाजी करते हुए पथराव शुरू कर दिया। इसके बाद शरारती तत्व सड़क पर जमा हो गए। उन्होंने प्रदर्शन शुरू कर मार्ग जाम कर दिया। हालात को भांपते हुए जवानों ने चेतावनी देते हुए हवा में गोली चला ¨हसक भीड़ को खदेड़ा। इससे वहां कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल भी रहा। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। उसने लाठीचार्ज कर जल्द ही स्थिति पर काबू पा लिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें