विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कश्मीर में 21 इंचार्ज जूनियर असिस्टेंट को झटका, अभी नहीं होंगे नियमित

Published: Tue, 27 Oct 2026 11:21 AM (IST)

कश्मीर के जल शक्ति विभाग में 21 इंचार्ज जूनियर असिस्टेंट के नियमितीकरण को सरकार ने फिलहाल खारिज कर दिया है।

फोटो एआई द्वारा जनरेट की गई है।

फोटो एआई द्वारा जनरेट की गई है।

HighLights

  1. 21 इंचार्ज जूनियर असिस्टेंट का नियमितीकरण फिलहाल खारिज।

  2. जल शक्ति विभाग ने पदोन्नति कोटा खाली नहीं बताया।

  3. कर्मचारी पहले अर्दली थे, टाइपिंग टेस्ट पास किया।


राज्य ब्यूरो, श्रीनगर। कश्मीर संभाग में जल शक्ति विभाग के इंचार्ज जूनियर असिस्टेंट के रूप में कार्यरत 21 कर्मचारियों के नियमितीकरण को सरकार ने फिलहाल खारिज दिया है।

विभाग का तर्क है कि निर्धारित पदोन्नति कोटे में कोई खाली पद उपलब्ध नहीं है, इसलिए मौजूदा नियमों के तहत उन्हें नियमित करने का आधार नहीं बनता है। विभाग के एक आदेश में बताया गया कि भर्ती नियमों, कैडर की स्थिति, पदोन्नति के लिए निर्धारित कोटे और केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण (कैट) के निर्देशों पर विचार किया गया।

ये 21 कर्मचारी पहले अर्दली के पदों पर कार्यरत थे। इनमें 12 कर्मियों को 16 मई 2023 और नौ को 31 जुलाई 2025 के आदेश से यह जिम्मेदारी दी गई। सभी 21 कर्मचारियों ने 28 दिसंबर 2022 कोटाइपराइटिंग टेस्ट पास किया था।

जूनियर सहायक के कुल 200 स्वीकृत

पदो में 75 प्रतिशत यानी 150 पद सीधी भर्ती और 25 प्रतिशत यानी 50 पद पदोन्नति के लिए निर्धारित हैं। पदोन्नति के लिए संबंधित श्रेणी में पात्रता, आवश्यक शैक्षणिक योग्यता, सेवा अवधि और न्यूनतम 30 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग गति जरूरी है। एक जनवरी 96 2023 को पदोन्नति कोटे के मुकाबले कर्मचारी कार्यरत थे, जबकि निर्धारित संख्या 50 थी। दूसरी ओर सीधी भर्ती के 150 पदों के मुकाबले 47 कर्मचारी थे। कुल 57 पद खाली होने के बावजूद पदोन्नति कोटे में रिक्ति नहीं मानी गई। इसी तरह एक जनवरी 2025 को पदोन्नति कर्मचारियों की संख्या 81 थी, जबकि कोटा 50 का था। सीधी भर्ती के तहत 42 कर्मचारी कार्यरत थे।