Move to Jagran APP

कारगिल में हिमस्खलन से दो लड़कियों की मौत, बर्फ में दबी लड़कियों की तलाश में घंटों करनी पड़ी मशक्कत

कारगिल जिले के ऊपरी इलाके तांगोल की 11 वर्षीय कुलसूम व 21 वर्षीय बिलकिस रविवार को किसी काम से घर से निकली हुई थीं। इलाके में अचानक हुए हिमस्खलन के दौरान दोनों बर्फ में दब गईं। ग्रामीणों ने पुलिस की मदद से राहत अभियान छेड़ा।

By Jagran NewsEdited By: Jagran News NetworkPublished: Mon, 30 Jan 2023 11:30 AM (IST)Updated: Mon, 30 Jan 2023 11:30 AM (IST)
कारगिल में हिमस्खलन से दो लड़कियों की मौत, बर्फ में दबी लड़कियों की तलाश में घंटों करनी पड़ी मशक्कत
बर्फ में दबी लड़कियों की तलाश करते ग्रामीण व आपदा राहत टीम के जवान l

लद्दाख, जागरण संवाददाता। केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के कारगिल जिले के तांगोल में हिमस्खलन की चपेट में आई दो लड़कियों की बर्फ में दबने से मौत हो गई। ग्रामीणों और पुलिस पर आपदा राहत की टीम ने अभियान चलाकर दोनों को शवों को बर्फ के नीचे से निकाला।

loksabha election banner

कारगिल जिले के ऊपरी इलाके तांगोल की 11 वर्षीय कुलसूम व 21 वर्षीय बिलकिस रविवार को किसी काम से घर से निकली हुई थीं। इलाके में अचानक हुए हिमस्खलन के दौरान दोनों बर्फ में दब गईं। उनके बर्फ में दबने के बारे में पता लगने पर ग्रामीणों ने पुलिस की मदद से राहत अभियान छेड़ा।

फिरोज खान ने घटना पर जताया दुख

दोपहर को राहत अभियान को तेजी के लिए डिजास्टर रिस्पांस फोर्स की टीमें भी पहुंच गई। टीम ने बर्फ में दबी कुलसूम के शव को निकाला। शाम पांच बजे टीमों ने दूसरी लड़की के शव को भी बरामद कर लिया। कारगिल हिल डेवलपमेंट काउंसिल के चीफ एग्जीक्यूटिव काउंसलर फिरोज खान ने घटना पर दुख जताया है। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

हिमस्खलन से हुए नुकसान का जायजा

फिरोज खान ने त्वरित कार्रवाई करने वाली लद्दाख पुलिस के साथ बसीज-ए-बकियातुल्ला संगठन के सदस्यों की सराहना की। इसी बीच कारगिल जिला प्रशासन की टीमें सोमवार को तांगोल इलाके का दौरा करेंगी। ये टीमें गांव में हिमस्खलन से हुए नुकसान का जायजा लेंगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.