'गुटखा नहीं, च्युइंग गम थी', वायरल वीडियो पर जम्मू-कश्मीर विधानसभा में अल्ताफ कल्लू की सफाई, स्पीकर से की ये मांग
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में विधायक अल्ताफ कल्लू ने एक वायरल वीडियो पर सफाई दी, जिसमें उन्हें गुटखा खाते दिखाया गया था। ...और पढ़ें

वायरल वीडियो पर विधानसभा में सफाई देते अल्ताफ कल्लू । (फोटो- इंटरनेट मीडिया)
HighLights
विधायक अल्ताफ कल्लू ने वायरल वीडियो पर विधानसभा में सफाई दी।
उन्होंने कहा कि वह गुटखा नहीं, च्युइंग गम खा रहे थे।
कल्लू ने स्पीकर से वीडियो प्रसारित करने वालों पर कार्रवाई की मांग की।
राज्य ब्यूरो, श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर विधानसभा में शुक्रवार को एक वायरल वीडियो ने उस समय दिलचस्प मोड़ ले लिया, जब सत्ताधारी नेशनल कान्फ्रेंस के विधायक विधायक अल्ताफ कल्लू ने सदन में सफाई देते हुए कहा- 'मैं च्युइंग गम खा रहा था, कोई गुटखा या तंबाकू नहीं।'
सदन की कार्यवाही शुरु होते ही नेशनल कान्फ्रेंस के विधायक अल्ताफ कालू अपनी सीट पर खड़े हाे गए। उन्होंने स्पीकर का ध्यान अपनी तरफ आकृष्ट करते हुए कहा कि इंटरनेट मीडिया पर कुछ लोगों ने एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसके जरिए यह भ्रम पैदा किया जा रहा है कि मैं कोई तंबाकू उत्पाद, गुटखा खा रहा हूं। यह पूरी तरह गलत है।
उन्होंने दावा किया कि वह च्यूइंग गम चबा रहे थे और वीडियो को गलत संदर्भ के साथ पेश किया गया। उनका कहना था कि वायरल वीडियो में उन्हें कथित तौर पर दूसरे विधायक को गुटखा देते हुए दिखाने की कोशिश की गई, जबकि वास्तव में उनके हाथ में च्युइंग गम थी।
स्पीकर से की ये मांग
मामला यहीं नहीं रुका। उन्हाेंने ने विधानसभा अध्यक्ष अब्दुल रहीम राथर से इस मामले में हस्तक्षेप की मांग करते हुए कहा कि निर्वाचित प्रतिनिधियों के किसी वीडियो को गलत संदर्भ में पेश करना उनके सम्मान और छवि को प्रभावित करता है। उन्होंने वीडियो प्रसारित करने वालों के खिलाफ उचित कार्रवाई पर विचार करने का आग्रह भी किया।
वायरल वीडियो को लेकर अपनी बात रखते हुए कालू ने विधानसभा में लाइव वीडियो कैमरों पर प्रतिबंध लगाने की मांग भी कर डाली। उन्होंने सुझाव दिया कि सदन में केवल एक अधिकृत कैमरे को ही कार्य करने की अनुमति दी जाए, ताकि कार्यवाही के दौरान बनाए गए अधूरे या भ्रामक वीडियो के उन्होंने ने कथित तौर पर वायरल वीडियो स्पीकर को दिखाने का प्रयास भी किया, हालांकि अध्यक्ष की ओर से इस मुद्दे पर तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की गई।
