भूस्खलन से जम्मू-श्रीनगर हाईवे बंद, हजारों वाहन फंसे
संवाद सहयोगी, श्रीनगर : भारी बारिश और रामबन में भूस्खलन से कश्मीर को देश के अन्य हिस्सों से सड
संवाद सहयोगी, श्रीनगर : भारी बारिश और रामबन में भूस्खलन से कश्मीर को देश के अन्य हिस्सों से सड़क से जोड़ने वाला जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय शनिवार को भी यातायात के लिए बंद रहा। हाईवे बंद होने से हजारों वाहन जगह-जगह फंसकर रह गए हैं।
शुक्रवार रात करीब दस बजे रामबन जिले के रामसू इलाके के निकट भारी भूस्खलन हुआ था। पहाड़ से पत्थर व मलबा हाईवे पर आ जाने से मार्ग का एक बड़ा हिस्सा प्रभावित हुआ। इसके तुरंत बाद मार्ग से मलबा हटाने का काम भी शुरू कर दिया, लेकिन बार-बार पहाड़ से चट्टानें गिरने से काम में खलल डलता रहा। रास्ता बंद होने से श्रीनगर से जम्मू और जम्मू से श्रीनगर की तरफ रवाना होने वाले छोटे बड़े सैकड़ों वाहन मार्ग के विभिन्न हिस्सों में फंस गए। संबंधित अधिकारियों के अनुसार, मार्ग की मरम्मत का काम जारी है और कोशिश है कि इसे यातायात के लिए जल्द बहाल किया जाए।