जम्मू-कश्मीर में नशा तस्करों की शामत, बडगाम और अनंतनाग से 7 गिरफ्तार; हेरोइन, चरस, गांजा और अफीम बरामद
पुलिस ने बडगाम और अनंतनाग में मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सात तस्करों को गिरफ्तार किया है। ...और पढ़ें

कश्मीर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का प्रहार, 7 गिरफ्तार। (फाइल फोटो)
HighLights
बडगाम और अनंतनाग में सात मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार।
तस्करों से हेरोइन, चरस, गांजा और अफीम बरामद हुई।
पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर नाका चेकिंग और गश्त की।
जागरण संवाददाता, श्रीनगर। मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ अपनी कार्रवाई जारी रखते हुए पुलिस ने बडगाम और अनंतनाग में अलग-अलग मामलों में सात मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से भारी मात्रा में प्रतिबंधित पदार्थ बरामद किए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बडगाम में हैदरपोरा में नाका चेकिंग के दौरान, पुलिस पोस्ट हुमहामा की एक पुलिस पार्टी ने एक वैगनआर गाड़ी रजिस्ट्रेशन नंबर जेके 04जे-6805,को रोका।
गाड़ी में सवार दो लोगों जिनकी पहचान एजाज अहमद भट उर्फ एज ग्याले, पुत्र अब्दुल रहमान भट, और तारिक अहमद पाल पुत्र गुलाम रसूल पाल के तौर पर हुई, दोनों नारकारा के रहने वाले थे। उनकी तलाशी के दौरान, उनके पास से 151 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
हैदरपोरा में गश्त के दौरान पुलिस ने ऑटो रोका, दो युवक पकड़े
एक अन्य कारर्वाई में, वेस्ट एंड कालोनी, हैदरपोरा में नियमित गश्त के दौरान, पुलिस ने एक आटो-रिक्शा रजिस्ट्रेशन नंबर जेके 01 एएक्स-6404 को रोक। उसमें बैठे लोगों की पहचान फैसल अहमद शाह उर्फ अफरीद कालिया, पुत्र गुलजार अहमद शाह और उबैद फिरोज जरगर, पुत्र फिरोज अहमद जरगर के तौर पर हुई, दोनों मोहनपोरा, नरकारा के रहने वाले थे, उन्हें पकड़ा गया। तलाशी के दौरान, दोनों के पास से लगभग 4 ग्राम हेरोइन जैसा पदार्थ बरामद हुआ।
एयरपोर्ट ड्रॉप गेट के पास चेकिंग में पकड़ा गया युवक
तीसरी कारर्वाई में, पुलिस पोस्ट हुमहामा की एक जाइंट पुलिस पार्टी ने एयरपोर्ट ड्राप गेट के पास रूटीन चेकिंग के दौरान स्क्रीनिंग के दौरान एक व्यक्ति को पकड़ा। उसके सामान की तलाशी लेने पर 69 ग्राम गांजा और 212 ग्राम अफीम बरामद हुई। आरोपी की पहचान केरल के रहने वाले शालू ई.एस. के तौर पर हुई।
इस बीच, अनंतनाग में, पुलिस पोस्ट संगम की एक पुलिस पार्टी ने बीकन के पास बटेंगू क्रासिंग पर नाका चेकिंग के दौरान आमिर अहमद डार पुत्र नजीर अहमद डार, निवासी बटेंगू को रोका। तलाशी के दौरान, उसके पास से 140 ग्राम गांजा बरामद हुआ।
38.87 ग्राम चरस बरामद
एक और घटना में, पुलिस पोस्ट संगम की एक पुलिस पार्टी ने जी.बी. खलील, नैना-तुलखन क्रासिंग पर नाका चेकिंग के दौरान ज़फर अहमद शेख पुत्र अब्दुल रहमान शेख, निवासी परिमपोरा, श्रीनगर को रोका।
चेकिंग के दौरान, उसके पास से 38.87 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ कानून के संबंधित नियमों के तहत मामले दर्ज किए गए हैं और जांच शुरू कर दी गई है।
