विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

21 सितंबर से सदन में क्या पूछेगा विपक्ष? विधानसभा सत्र से पहले कांग्रेस-भाजपा की बैठक, रणनीति पर होगा मंथन

Published: Sat, 19 Sep 2026 02:49 PM (IST)

भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा के आगामी शरदकालीन सत्र के लिए रणनीति बनाने हेतु रविवार को विधायक ...और पढ़ें

भाजपा और कांग्रेस रविवार को करेंगी विधायक दल की बैठक। (फाइल फोटो)

भाजपा और कांग्रेस रविवार को करेंगी विधायक दल की बैठक। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. भाजपा और कांग्रेस ने विधायक दल की बैठकें बुलाईं।

  2. शरदकालीन सत्र के लिए रणनीति पर चर्चा होगी।

  3. सरकार को घेरने और जनहित के मुद्दे उठेंगे।

राज्य ब्यूरो, जम्मू। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा के आगामी शरदकालीन सत्र की रणनीति तैयार करने के लिए रविवार को अपने-अपने विधायक दल की बैठक बुलाई है।

विपक्ष के नेता सुनील कुमार शर्मा रविवार शाम भाजपा विधायकों की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक में सत्र के दौरान सरकार को घेरने की पार्टी की रणनीति पर चर्चा की जाएगी।

जम्मू-कश्मीर के विभिन्न हिस्सों में शासन और अन्य मुद्दों को लेकर लोगों की प्रतिक्रिया जानने के लिए बैठकें कर रहे शर्मा ने कहा कि भाजपा आम लोगों से जुड़े मुद्दों को विधानसभा में उठाएगी।

उन्होंने कहा, 'हम कल विधायकों की बैठक कर रहे हैं। हम जम्मू-कश्मीर की जनता से किए गए हर वादे पर सरकार से जवाब मांगेंगे।'

कांग्रेस पार्टी मुख्यालय में विधायक दल की बैठक

कांग्रेस ने भी रविवार को यहां पार्टी मुख्यालय में विधायक दल की बैठक बुलाई है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मुख्य सचेतक निजामुद्दीन भट ने कहा, 'कांग्रेस पार्टी के विधायक कल शाम 5 बजे बैठक करेंगे।

जम्मू-कश्मीर विधानसभा का शरद सत्र 21 सिंतबर से शुरू

जम्मू-कश्मीर विधानसभा का शरद सत्र 21 सिंतबर से शुरू हो रहा है इसे लेकर विपक्ष ने भी अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। विपक्ष की ओर से शासन, प्रशासन, विकास और जनहित से जुड़े मुद्दे सदन में उठाए जाने की संभावना है। ऐसे में सत्र के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस के आसार हैं। सचिवालय के कैलेंडर के अनुसार, 25 सितंबर को निजी सदस्य प्रस्तावों के लिए निर्धारित किया गया है।