रामबन में भूस्खलन से तीन घंटे बंद रहा जम्मू-श्रीनगर हाईवे
तड़के 3:15 बजे रामबन के निकट अचानक पहाड़ से बड़े-बड़े पत्थर हाईवे पर आ गए। इसके फौरन बाद मार्ग को एहतियातन दोनों तरफ से बंद कर दिया गया।
श्रीनगर, [संवाद सहयोगी]।कश्मीर को देश व शेष दुनिया से जोड़ने वाला जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बुधवार को रामबन क्षेत्र में भूस्खलन के चलते करीब तीन घंटे बंद रहा। हाईवे से मलवा हटाकर इसे वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया। इस दौरान लंबा जाम भी लगा रहा।
तड़के 3:15 बजे रामबन के निकट अचानक पहाड़ से बड़े-बड़े पत्थर हाईवे पर आ गए। इसके फौरन बाद मार्ग को एहतियातन दोनों तरफ से यातायात के लिए बंद कर दिया गया। इस बीच, बीकन कर्मचारियों ने प्रभावित हिस्से से मलबा हटाने का काम शुरू किया और सुबह 6:30 बजे हाईवे को फिर यातायात के लिए बहाल कर दिया गया। इसके बाद देर शाम तक यातायात बिना किसी बाधा के सुचारू रहा।
यह भी पढ़ें: द. कश्मीर के अनंतनाग में एक आतंकी हमले में, चार सीआरपीएफ कर्मी जख्मी
यह भी पढ़ें: कश्मीर मुद्दे पर वार्ताकार दिनेश्वर शर्मा को जेड श्रेणी की सुरक्षा